{"_id":"57b9da5f4f1c1b8d63d4f10b","slug":"government-erupted-on-women-farmers-women-farmers-walked-on-the-street-sangrur","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरीं महिला किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरीं महिला किसान
Updated Sun, 21 Aug 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
सुनाम में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करतीं किसान महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
कर्ज के बोझ के कारण अपनी जमीन तथा पारिवारिक सदस्यों को खो चुकी किसान महिलाओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पहली बार पूरी सक्रियता के साथ महिला किसानों ने रविवार को भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहां के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसान महिलाओं ने इलाके के एक दर्जन गांवों समेत सुनाम शहर में माई भागो चेतना मार्च निकालका।
प्रदर्शन के दौरान छाजली की लाभ कौर (81) ने बताया कभी उसके परिवार के पास दस एकड़ जमीन थी। छाजली के मुताबिक कि कर्ज ने चार साल पहले उसके पति मुख्तियार सिंह, तीन साल पहले बेटे गुरतेज सिंह और दो साल पहले पोते गुरमीत सिंह को लील लिया। आज उसके पास मात्र अढ़ाई एकड़ जमीन है।
इसी तरह गांव उग्राहां की लाभ कौर ने भावुक होते कहा कि उसका पति हरी सिंह, दो बेटे रघुवीर सिंह व गुरजीत सिंह कर्ज की भेंट चढ़ गए हैं। पिछले पांच सालों से किसानों की हालत ज्यादा नाजुक हुई है। प्रदर्शन के दौरान सुखपाल कौर छाजली ने कहा कि इलाके में किसान महिलाओं को जागरूक करके आंदोलन को प्रचंड किया जाएगा। किसानों की कर्ज माफ करने की मांग को नजरअंदाज किया जा रहा है। इस मौके पर रणजीत कौर, बंत कौर, राज कौर, सुरजीत कौर, शिंदर कौर, ममता रानी, अमरजीत कौर मौजूद थीं।