{"_id":"4178d76281dcb0d40fb4c47fea61005f","slug":"going-to-display-power-prevented-mulajimon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शन करने जा रहे बिजली मुलाजिमों को रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शन करने जा रहे बिजली मुलाजिमों को रोका
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Sat, 21 Nov 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
टेक्निकल सर्विस यूनियन के बैनर तले अपनी मांगों को लेकर गुस्साए बिजली मुलाजिमों ने शनिवार को रखड़ा में सीएम के खिलाफ काले झंडों के साथ रोष प्रदर्शन किया।
इस मौके पर पेंशन कटौतियां रद्द करने की मांग की गई। गांव रखड़ा के 66 केवी ग्रिड में मुलाजिमों ने इकट्ठे होकर हाथों में काले झंडे और बैनर लेकर जैसे ही कैबिनेट मंत्री रखड़ा की कोठी की तरफ मार्च शुरू किया। जहां पर सीएम की ओर से रखड़ा की पिता के श्रद्धांजलि समारोह में हिस्सा लिया जा रहा था।
पुलिस की ओर से नाका लगाकर बिजली मुलाजिमों को रोक लिया गया। जब बिजली मुलाजिमों ने पुलिस को मांगों के बारे में बताया, तो उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ बातचीत कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
पुलिस ने बाद में बिजली मुलाजिमों के शिष्टमंडल को सीएम को मिलवाया। इस दौरान शिष्टमंडल ने सीएम को बताया कि बार-बार भरोसे दिलाने के बावजूद उनके मसलों का हल नहीं हो रहा है।
इस पर सीएम ने भरोसा दिलाया कि वे चंडीगढ़ पहुंच कर मसले का हल करेंगे। इस मौके पर बिजली मुलाजिम लीडर बनारसी दास, रजिंदर कुमार, भरपूर सिंह, गुरदेव सिंह, लखा सिंह, जतिंदर सिंह चड्डा आदि मौजूद रहे।