{"_id":"66c4a40c79bf1b5490017b93","slug":"girl-dies-in-road-accident-in-canada-patiala-news-c-284-1-ptl1001-5350-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: नाभा की यवुती की कनाडा में सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: नाभा की यवुती की कनाडा में सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
पुरिवार ने सरकार से शव वापस भारत लाने में मदद की गुहार लगाई
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। नाभा के गांव मंडौढ की 18 वर्षीय हशनूर कौर की कनाडा में सड़क हादसे में मौत हो गई। परिवार ने अपनी इकलौती लड़की को करीब चार महीने पहले ही 30 लाख रुपये खर्च करके कनाडा भेजा था। अब उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित परिवार ने पंजाब सरकार से बेटी के शव को जल्द भारत लाने में मदद की गुहार लगाई है। भाजपा नेता गुरतेज सिंह ढिल्लों पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा देने उनके घर पहुंचे।
पीड़ित परिवार के मुताबिक, हशनूर पढ़ाई में शुरू से काफी होशियार थी। आईलेट्स में भी उसने साढ़े सात बैंड हासिल किए थे। लड़की कनाडा जाना चाहती थी, इसलिए उसकी इच्छा को पूरा करने के लिए 23 अप्रैल को उसे कनाडा भेजा था। दो दिन पहले ही बेटी को जब फोन किया, तो उसने बताया कि वह नौकरी से वापस घर जा रही है। वह बस का इंतजार कर रही थी। थोड़ी देर ही बात हुई थी कि उसने कहा कि मोबाइल फोन की बैटरी डाउन हो गई है। घर जाकर चार्ज करने के बाद बात करेगी। उसके बाद बेटी का कोई फोन नहीं आया। इसी बीच खबर आई कि उनकी लड़की की सड़क हादसे में मौत हो गई है। परिवार की मांग है कि सरकार उनकी मदद करे, ताकि उनकी लड़की का शव जल्द से जल्द उन्हें मिल सके।