फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   girl commit suicide after rape

शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध, फिर कर दिया इनकार, लड़की ने जहरीली दवा खाकर दी जान

Mon, 16 Sep 2019 10:30 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
girl commit suicide after rape
शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, इनकार किया तो लड़की ने दी जान
विज्ञापन

आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज, फिलहाल गिरफ्तारी नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। शादी का झांसा देकर पहले युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए. लेकिन बाद में शादी से इनकार कर दिया। इससे परेशान 21 साल की युवती ने जहरीली दवा पीकर अपनी जान दे दी। थाना त्रिपड़ी पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ सुसाइड करने के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

पुलिस के पास युवती की मां ने बयान दिया है कि आरोपी विशाल सिंह निवासी गांव मदोमाजरा उसकी 21 साल की लड़की को करीब एक साल से शादी कराने का झांसा दे रहा था। इस दौरान उसने लड़की के साथ संबंध भी बनाए। अब युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया और ऊपर से उसे ब्लैकमेल भी करने लगा था। इससे परेशान होकर लड़की ने कोई जहरीली दवा पी ली। गंभीर हालत में उसे सरकारी राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे सेक्टर 32 अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही लड़की की मौत हो गई। पुलिस ने इस बयान पर आरोपी विशाल सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed