फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Gangajal will be purchase in the post offices of Patiala

पटियाला के डाकघरों में मिलेगा गंगाजल, कोरोना के दौर में हरिद्वार से कांवड़िये नहीं ला पा रहे गंगाजल

Sat, 18 Jul 2020 05:24 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 05:24 PM IST
विज्ञापन
Gangajal will be purchase in the post offices of Patiala
कोरोना महामारी के इस दौर में हरिद्वार जाकर गंगाजल लाने में असमर्थ लोगों की समस्या का डाक विभाग ने हल कर दिया है। डाक विभाग गंगाजल की बढ़िया पैकेजिंग कर डाकघरों में एक-दो दिन में देना शुरू करेगा।
विज्ञापन

हिंदू धर्म में गंगा जल का प्रयोग तकरीबन हर धार्मिक समागम में हो ही जाता है। इन दिनों कांवड़िये पैदल जाकर गंगाजल लेकर आते थे। लेकिन कोरोना महामारी के कारण लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में लोग हरिद्वार जाकर गंगाजल लाने में असमर्थ हैं। इसलिए डाक विभाग विभिन्न डाकघरों में गंगाजल को अच्छी पैकिंग में उपलब्ध करा रहा है। पटियाला के मुख्य डाकघर की सीनियर सुपरिंटेंडेंट आरती वर्मा ने अमर उजाला से बात को बताया कि डाक विभाग पटियाला हेड पोस्ट आफिस समेत राजपुरा हेड पोस्ट आफिस, नाभा पोस्ट आफिस, समाना और शेरां वाला गेट पटियाला स्थित पोस्ट आफिस में गंगाजल बढ़िया पैकेजिंग में बोतलों में उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे किसी तरह की कोई लीकेज की संभावना न रहे। 250 एमएल गंगाजल की बोतल लोगों को मात्र 30 रुपये में उपलब्ध कराई जाएगी। गंगा जल को गंगोत्री और ऋषिकेश जैसे धार्मिक स्थानों से लाकर बोतलों में भरा गया है। जिससे लोगों की आस्था बनी रहे। उन्होंने बताया कि डाक घरों में गंगा जल एक-दो दिनों में लोगों को मिलना शुरू हो जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed