फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Four youths arrested for attempting to escape after hitting a policeman with a car

Patiala News: पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ा भागने का प्रयास, चार युवक गिरफ्तार

Thu, 09 Oct 2025 08:57 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 08:57 PM IST
विज्ञापन
Four youths arrested for attempting to escape after hitting a policeman with a car
-कब्जे से 9 एमएम की पिस्टल दो पिस्टल व 21 कारतूस बरामद
विज्ञापन

---
खन्ना। लुधियाना-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर समराला थाने के अधीन पड़ती हेडों चौकी के बाहर पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाकर भागने का प्रयास करने वाले चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 9 एमएम की पिस्टल दो पिस्टल व 21 कारतूस बरामद किए गए।

समराला थाने में मामला दर्ज कर दिया है। आरोपियों की पहचान दिलप्रीत सिंह (मांगेवाल), अमनिंदर सिंह (मांगेवाल), लखदीप सिंह (जैमल सिंह वाला, बरनाला) और सन्नी (अमृतसर) के रूप में हुई है। पुलिस ने उन पर हत्या के प्रयास, सरकारी काम में बाधा डालने, अवैध हथियार रखने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। समराला थाने के एसएचओ पवित्र सिंह ने बताया कि हेडों पुलिस चौकी के सामने पुलिस ने नाकाबंदी की हुई थी, उसी दौरान लुधियाना की तरफ से एक गाड़ी तेज रफ्तार से आ रही थी, एएसआई मुख्तियार सिंह कार को रोकने को कहा। एएसआई ने कार रोकने का इशारा किया तो चालक ने स्पीड बढ़ा दी और एएसआई पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। थानेदार ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। कार बैरिकेड से जा टकराई। पुलिस ने कार को घेर सभी को पकड़ लिया। एसएचओ ने आगे बताया कि युवकों की आपराधिक पृष्ठभूमि और हथियारों के स्रोत की गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed