फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   four unemployed teachers arrest in patiala

चार बेरोजगारों ने मोती महल के बाहर की नारेबाजी, गिरफ्तार

Wed, 31 Mar 2021 09:25 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 09:25 PM IST
विज्ञापन
four unemployed teachers arrest in patiala
पटियाला में बेरोजगार अध्यापकों को जबरन ले जाती पुलिस। - फोटो : PATIALA
वादे के मुताबिक मुख्य प्रमुख सचिव सुरेश कुमार के साथ बैठक का समय न मिलने से ईटीटी टेट पास बेरोजगार अध्यापक गुस्से में हैं। बुधवार दोपहर बाद चार बेरोजगार अध्यापकों ने गुप्त एक्शन के तहत सीएम के मोती महल के बाहर पहुंचकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इनमें सुखचैन सिंह, सोनिया, अकविंदर और जस्सी रायसधराना शामिल रहे।
विज्ञापन

प्रदेश प्रधान दीपक कंबोज ने कहा कि बेरोजगार अध्यापकों ने सात महीने लगातार संगरूर में पक्का धरना लगाकर संघर्ष किया। तब जाकर सरकार ने 2364 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया। अब इन पदों पर भर्ती में बीएड उम्मीदवारों को भी रखा जा रहा है, जो सरासर गलत है। उन्होंने मांग की कि इन पदों पर ईटीटी टेट पास उम्मीदवारों को ही पहल के आधार पर रखा जाए। साथ ही मांग की कि ईटीटी टेट पास उम्मीदवारों के लिए 10 हजार नए पदों का भी विज्ञापन जारी हो।
विज्ञापन

शिक्षा प्रोवाइडरों व वालंटियरों को दिए गए अतिरिक्त अंकों की शर्त हटाई जाए और उच्च योग्यता के नंबरों की शर्त भी हटाई जाए। इसके साथ ही भर्ती करते समय आयु सीमा में छूूट दी जाए। प्रधान ने कहा कि जब बेरोजगारों ने मोती महल के घेराव को कूच किया था। उस समय बेरोजगारों के साथ प्रशासन ने वादा किया था कि 30 मार्च को उनकी बैठक मुख्य प्रमुख सचिव के साथ करा दी जाएगी। यह वादा झूठा साबित हुआ। इसके बाद उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed