फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   four killed in collision of two cars on nabha bhadson road

पटियाला: कारों की आमने-सामने की टक्कर में बुजुर्ग महिला, दोहते समेत चार की मौत, दो गंभीर घायल

Sun, 24 Oct 2021 10:23 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 24 Oct 2021 10:23 PM IST
सार

नाभा-भादसों रोड पर रविवार को दो कारों में जोरदार टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को पटियाला के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस के मुताबिक अभी जांच की जा रही है कि हादसा कैसे हुआ। हो सकता है कि तेज बारिश कारण हादसा हुआ हो।

विज्ञापन
four killed in collision of two cars on nabha bhadson road
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

नाभा-भादसों रोड पर रविवार को दोपहर दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में एक बुजुर्ग महिला, उसके आठ साल के दोहते समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर घायल हो गए। घायलों को पटियाला के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। 

विज्ञापन


मृतकों में बलैनो कार सवार बुजुर्ग गुरबचन कौर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके तीन परिवारिक मेंबर गंभीर घायल हो गए। इनमें से बुजुर्ग महिला के आठ साल के दोहते उदयविराज की बाद में पीजीआई चंडीगढ़ में मौत होने की सूचना है। स्विफ्ट कार सवार दो लोगों की भी मौके पर ही मौत हो गई। इनमें जतिंदर कुमार निवासी गांव मटोरड़ा शांमिल है और एक मृतक की खबर लिखे जाने तक पहचान नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन


संबंधित पुलिस चौकी रोहटी पुल से एसआई जग्गा सिंह ने बताया कि बलैनो कार सवार सभी लोग पंचकूला में एक भोग समागम में हिस्सा लेने के बाद वापस लौट रहे थे। पुलिस के मुताबिक बुजुर्ग महिला गुरबचन कौर के दामाद की विदेश में मौत हो गई थी। वहां से वापसी के वक्त रास्ते में नाभा-भादसों रोड पर रोहटी पुल के नजदीक एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने गलत साइड में आकर उनकी बलैनो कार में सीधे टक्कर मारी। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग गुरबचन कौर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार एक अन्य महिला, एक युवक व बुजुर्ग महिला का दोहता सवार थे। जिन्हें पटियाला के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया था। लेकिन वहां आठ साल के उदय विराज की गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जहां खबर लिखे जाने तक बच्चे की मौत भी हो गई थी। पुलिस के मुताबिक अभी जांच की जा रही है कि हादसा कैसे हुआ। हो सकता है कि तेज बारिश कारण हादसा हुआ हो। लेकिन जांच के बाद ही मामले में कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed