{"_id":"636e32eea5fa26384a2ebc47","slug":"four-including-three-youths-died-in-road-accidents-patiala-news-pkl467924612","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में तीन नौजवानों समेत चार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में तीन नौजवानों समेत चार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला। पटियाला में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन नौजवानों समेत चार की मौत हो गई है। पुलिस ने इन मामलों में कार्रवाई करते हुए अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहले केस में वसीर निवासी अजीमगढ़ जिला कैथल हरियाणा ने थाना सदर समाना पुलिस के पास बयान दिया है कि वह अपने साथ काम करने वाले दोस्तों प्रमोद कुमार व सुरेश कुमार दोनों निवासी समाना के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था। रास्ते में गांव कुलारां के नजदीक भवानीगढ़ रोड पर उनका एक अन्य दोस्त प्रियम निवासी वडैचां रोड समाना खड़ा था। मोटरसाइकिल को रोक कर वह तीनों उसके साथ बातें करने लगे। इसी बीच एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाही से ड्राइविंग करते हुए चारों दोस्तों में टक्कर मारी। हादसे में प्रमोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी बाद में इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। जबकि बाकी के मामूली चोटें लगी है।
दूसरे केस में कर्ण निवासी बाबा जीवन नगर पटियाला अपनी स्कूटरी पर पासी रोड पर से जा रहा था। इसी बीच एक तेज रफ्तार कार के अज्ञात चालक ने उसकी स्कूटरी में जोरदार टक्कर मारी। हादसे में गंभीर घायल कर्ण की बाद में पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना सिविल लाइन पुलिस ने मामले में कर्ण की परिजन मनेश के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। तीसरे केस में गुरचरन सिंह निवासी गांव भांबरी जिला फतेहगढ़ साहिब ने थाना भादसों पुलिस के पास बयान दिया है कि उसके मामा का पोता गुरतेज सिंह निवासी भड़ी पनैचां पटियाला वीरवार देर रात करीब पौने 10 बजे स्कूटर पर सवार होकर माधव फैक्टरी के पास से गुजर रहा था।
विज्ञापन
रास्ते में एक कैंटर बिना रिफ्लेक्टर के खड़ा था। गुरतेज सिंह अंधेरे के कारण कैंटर को देख न सका और स्कूटर की इसके साथ टक्कर हो गई। हादसे में गुरतेज सिंह की मौत हो गई। चौथे केस में शिव लाल निवासी अमर दर्शन कालोनी सूलर रोड पटियाला ने थाना अनाज मंडी पुलिस के पास बयान दिया है कि उसका भाई सुखदेव सिंह अपनी रिक्शा रेहड़ी पर सवार होकर सरहिंद रोड के नजदीक गांव बारन पास जा रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार वाहन के चालक ने रिक्शा रेहड़ी में जोरदार टक्कर मारी। इस हादसे में गंभीर घायल सुखदेव सिंह की बाद में इलाज के दौरान सरकारी राजिंदरा अस्पताल में मौत हो गई।