{"_id":"fc5bdc33e93a0c1a618af2c06c8d8c40","slug":"found-begging-sent-19-innocent-and-heat-ashram-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीख मांगते मिले 19 मासूम पिंगला आश्रम भेजे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीख मांगते मिले 19 मासूम पिंगला आश्रम भेजे गए
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Wed, 08 Jul 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के आसपास भीख मांग रहे 19 मासूम मिले हैं। इन्हें फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से पिंगला आश्रम सन्नौर भेज दिया है। प्रशासन के मुताबिक पहचान होने पर इन बच्चों को वारिसों के हवाले कर दिया जाएगा।
‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत जिला बाल भलाई विभाग की टीम ने सिविल और पुलिस प्रशासन के सहयोग से रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के नजदीक दौरा किया। टीम इन स्थानों के आसपास से करीब 19 बच्चे भीख मांगते मिले। इन बच्चों की उम्र 5 साल से 16 साल के बीच थी।
डिप्टी कमिश्नर इंदू मल्होत्रा ने बताया कि ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत ये टीमें 31 जुलाई तक जिले में सार्वजनिक स्थानों, शहरों, होटलों, ढाबों के पास से ऐसे बच्चों की पहचान करेंगी, जिनकेे वारिस उनके साथ नहीं होंगे और वह भीख मांगने, किसी दुकानदार, रेहड़ी आदि पर काम कर रहे होंगे।
विज्ञापन
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि ऐसे बच्चों से उनके घरों के बारे में जानकारी प्राप्त कर संरक्षकों के हवाले किया जाएगा। इस अभियान दौरान जो बच्चे अनाथ पाए गए उनके सही पालन पोषण और पढ़ाई आदि के लिए प्रशासन की ओर से उचित प्रबंध किए जाएंगे।
जिला बाल भलाई अधिकारी शायना कपूर ने बताया कि अभियान के पहले दिन मिले 19 बच्चों को फिलहाल पिंगला आश्रम सनौर में भेजा गया है। जल्द ही बाल भलाई समिति की बैठक कर इन बच्चों की देखभाल और अन्य सुविधाओं के लेकर निर्णय लिया जाएगा।