फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Former Union Minister Preneet Kaur, Congress, Capt Amarinder Singh, Milan, NRI, Patiala

कैप्टन ही पंजाब को दे सकते हैं स्थिर सरकार:परनीत

Tue, 30 Aug 2016 03:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Tue, 30 Aug 2016 03:11 PM IST
विज्ञापन
Former Union Minister Preneet Kaur, Congress, Capt Amarinder Singh, Milan, NRI, Patiala
मिलान में अप्रवासी भारतीयों के संबोधित करतीं पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर। - फोटो : अमर उजाला
पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर ने यूरोप में बसने वाले अप्रवासी भारतीयों को पंजाब में साल 2017 में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में भाग लेने की अपील की है। परनीत मिलान में बसने वाले पंजाबियों के कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा शामिल थे। 
विज्ञापन


परनीत ने कहा कि पंजाब में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। यह चुनाव पंजाब के लोगों व राज्य का भाग्य तय करने वाले हैं। केवल कांग्रेस ही पंजाब को कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में एक मजबूत व स्थिर सरकार दे सकती है। परनीत कौर पंजाबी अप्रवासियों से पंजाब में आने वाले चुनाव संबंधी बातचीत करने के लिए इन दिनों यूरोपियन देशों के टूर पर हैं।
विज्ञापन

 
परनीत ने कहा कि दस सालों के अपने राज में अकाली-भाजपा सरकार ने पंजाब को पूरी तरह से तबाह करके रख दिया है। अब लोग समझदारी से वोट करें और आम आदमी पार्टी के हक में मत करके और ज्यादा प्रयोग न करें। उन्होंने अप्रवासी पंजाबियों से कैप्टन अमरिंदर सिंह के हक में वोट डालने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


परनीत ने कहा कि एनआरआई महत्वपूर्ण रोल अदा करते हैं क्योंकि वह पंजाब के लोगों की सोच को भी प्रभावित करते हैं। पंजाब के युवा नशे और बेरोजगारी से तंग हैं। उद्योग यहां से पलायन कर चुके हैं। कर्ज की मार तले दबकर किसान आत्महत्याएं कर रहे हैं। पंजाब का हर वर्ग बादल सरकार से दुखी है। अब कैप्टन की सरकार लानी चाहिए जिससे लोगों के दिन बदल सकें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed