फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Former Punjab CM Capt Amarinder Singh offers prayers before voting in Punjab

Punjab election 2022: मतदान से पहले अमरिंदर सिंह ने कराई पूजा, भैंस का बच्चा किया दान, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Fri, 18 Feb 2022 09:14 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 18 Feb 2022 09:14 PM IST
विज्ञापन
Former Punjab CM Capt Amarinder Singh offers prayers before voting in Punjab
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस से अलग होने बाद अपनी नई पार्टी बनाकर चुनाव मैदान में उतरे पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की साख इस बार दांव पर लगी है। ऐसे में अपनी पार्टी की इस विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित बनाने में कैप्टन कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहते हैं। इसके तहत कैप्टन की एक वीडियो व तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं, जिसमें वह अपने पटियाला स्थित मोती महल में पंडितों के मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-पाठ करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


इस मौके पर कैप्टन ने एक भैंस के बच्चे का भी दान किया है। माना जाता है कि भैंस के बच्चे को दान करने से माता काली प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा की वर्षा होती है। इसके साथ ही शनि देव भी शांत होते हैं। आने वाली रुकावटें दूर होती हैं। गौरतलब है कि पंजाब की राजनीति में कैप्टन एक बड़ा चेहरा रहे हैं। 
विज्ञापन


अपने 52 साल के राजनीतिक सफर में वह दो बार मुख्यमंत्री और तीन बार कांग्रेस के प्रधान रहे हैं। साल 2014 में जब पूरे देश में मोदी लहर चल रही थी, उस समय कैप्टन ने अमृतसर लोकसभा सीट से भाजपा नेता अरुण जेटली को भारी वोटों के अंतर से हरा दिया था। साल 2017 में कैप्टन ने अपने दम पर पंजाब में 10 सालों के अंतराल के बाद कांग्रेस की दोबारा सरकार बनाई थी। अब पंजाब की राजनीति के बदले समीकरणों में जब कैप्टन कांग्रेस को छोड़कर भाजपा के साथ हो हैं तो ऐसे में वह अपनी और अपनी पार्टी की सफलता के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। उन्होंने अब टोटके का भी सहारा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजपुरा के सिमरन ढाबे पर राहुल गांधी ने खाया खाना
राजपुरा के सिमरन ढाबे पर गुरुवार देर शाम विधायक हरदयाल सिंह कंबोज सहित कई कांग्रेसियों का जमावड़ा होने लगा, जिससे राजनीतिक गलियारों में कोई बड़ी हलचल होने की चर्चा होने लगी। ढाबा मालिक के अकाली नेता होने के चलते कुछ लोग कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा करने लगे तो कई अपने-अपने कयास लगाने लगे।


इन चर्चाओं पर उस समय विराम लगा जब देर शाम अचानक वहां भारी सुरक्षा कर्मियों के साथ राहुल गांधी खाना खाने पहुंचे। उनके साथ पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी भी थे। उन्होंने विधायक कंबोज के साथ वहां खाना खाया और चुनाव पर चर्चा की। इसके बाद मौजूद लोगों ने राहुल गांधी के साथ सेल्फी भी ली। उन्होंने किसी को भी निराश नहीं किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed