{"_id":"ae85845984d9b3103db9dec76c440de7","slug":"five-patient-found-of-dengu-in-pataila","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला में डेंगू के सात मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला में डेंगू के सात मरीज मिले
अमर उजाला, पटियाला
Updated Fri, 04 Oct 2013 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजिंदरा अस्पताल में शुक्रवार को सात मरीजों की ब्लड सैंपल रिपोर्ट डेंगू पाजिटिव रही,जबकि 19 नए संदिग्ध मरीज अस्पताल में दाखिल हुए।
उनके ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए सरकारी मेडिकल कालेज में जांच को भेज दिए गए हैं। जांच में मैकलीज टेस्ट पाजिटिव पाए जाने पर ही इन संदिग्ध मरीजों को डेंगू होने की पुष्टि होगी।
जिले में डेंगू के बढ़ते आतंक से लोगों में दहशत है। जबकि उधर सेहत विभाग लगातार दावे कर रहा है कि जिन इलाकों से ज्यादातर डेंगू के केस आ रहे हैं, वहां फीवर सर्वे करा लिया गया है।
साथ ही लोगों के घरों के आसपास खड़े पानी में पैदा लारवे को खत्म करने के लिए दवा का स्प्रे भी कर दिया गया है। सेहत विभाग का दावा है कि डेंगू की बीमारी काबू में है।
विज्ञापन
जबकि इन दावों के विपरीत राजिंदरा अस्पताल की ओर से जिन मरीजों के ब्लड सैंपल जांच को भेजे गए थे, उनमें से सात की रिपोर्ट पाजिटिव रही है। इनमें प्रकाश चंद (45) निवासी त्रिपड़ी पटियाला, इंद्रजीत कौर निवासी त्रिपड़ी, आशा (40) निवासी मंडी गोबिंदगढ़, बबिता (50) निवासी आनंद नगर, कंचन (17) निवासी राघोमाजरा, नितिन (14) निवासी मंडी गोबिंदगढ़ और कमल कुमार (32) निवासी बहादुरगढ़ शामिल हैं।
वहीं आज 19 नए संदिग्ध मरीज राजिंदरा अस्पताल में दाखिल हो गए। डेंगू वार्ड की इंचार्ज डॉ. सविता कपिला ने कहा कि इन सभी डेंगू के संदिग्ध मरीजों के ब्लड सैंपल ले लिए हैं, जांच के बाद ही डेंगू की पुष्टि हो सकेगी। इनमें बब्बल कुमार (35) निवासी संगरूर, कमलेश (35) निवासी एमईएस कालोनी, हरबंस लाल (56) निवासी त्रिपड़ी, कांता देवी (54) निवासी दशमेश नगर, भुपिंदर सिंह (34) निवासी अर्बन एस्टेट, दर्शन सिंह (45) निवासी जस्सोवाल, अमरजीत कौर (55) निवासी आनंद नगर, गुरपाल सिंह (16) निवासी आनंद नगर, प्रवीण कुमार (47) निवासी त्रिपड़ी, जसबीर कौर (48) निवासी सिद्धूवाल, नरिंदर कौर (40) निवासी त्रिपड़ी, मुनीश (28) निवासी ढक बाजार, राम बहादुर (35) निवासी मंडी गोबिंदगढ़, वरिंदर सिंह (63) निवासी आनंद नगर, हरदीप कुमार (32) निवासी पासी रोड पटियाला, हरपाल कौर (52) निवासी दीप नगर, अमरजीत कौर (65) निवासी आनंद नगर, सुनील (40) निवासी खालसा मोहल्ला, कमलजीत कौर (24) निवासी त्रिपड़ी शामिल हैं।