फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Five members of a robbery gang arrested, 28 mobile phones recovered

Patiala News: लूटपाट करने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार, 28 मोबाइल बरामद

Sun, 05 Oct 2025 09:46 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला
संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला Updated Sun, 05 Oct 2025 09:46 PM IST
विज्ञापन
Five members of a robbery gang arrested, 28 mobile phones recovered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजपुरा। शहर में मोबाइल और नकदी लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले एक गिरोह के पांच सदस्यों को राजपुरा सिटी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के कब्जे से कई कंपनियों के चोरी के 28 मोबाइल बरामद किए गए हैं। थाना सिटी राजपुरा के मुख्य अधिकारी इंस्पेक्टर किरपाल सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी।
आरोपियों की पहचान विक्रम निवासी गुरु अंगद देव कॉलोनी, राजपुरा, शिवकरण सिंह निवासी भटेजा कॉलोनी, राजपुरा, रोहन दत्ता निवासी सतनाम नगर, नीलपुर, राजपुरा, रोहन कटारिया निवासी कॉलोनी सैदखेड़ी, राहुल निवासी गांव ढकनसू के रूप में की गई है। पुलिस ने यह यह कार्रवाई दिनांक 22 सितंबर 2025 की रात हुई एक बड़ी लूट के मामले में की थी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर किरपाल सिंह ने बताया कि 22 सितंबर को दिनेश कटारिया निवासी राजपुरा टाउन दुकान से 2.75 लाख नकद और मोबाइल एक बैग में डालकर अपनी एक्टिवा से घर आ रहे थे। रात करीब 9:05 बजे शिव मंदिर के पास दो बिना नंबर की मोटरसाइकिलों पर सवार पांच नकाबपोश नौजवानों ने उन्हें पीछे से टक्कर मारी, जिससे दिनेश कटारिया अनियंत्रित होकर गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके गिरते ही बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनका बैग छीन लिया और फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात व्यक्तियों पर केस दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में खुफिया सूत्रों को सक्रिय किया। तीन अक्तूबर को पुलिस ने गिरोह के पांचों सदस्यों को काबू करने में सफलता हासिल की। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है जिससे लूटी गई नकदी और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिलें जल्द से जल्द बरामद की जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed