फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   five arrested with narcotics

नशीले पदार्थों समेत पांच गिरफ्तार

Fri, 04 Oct 2013 10:52 PM IST
अमर उजाला, पटियाला
अमर उजाला, पटियाला Updated Fri, 04 Oct 2013 10:52 PM IST
विज्ञापन
five arrested with narcotics
पटियाला। पुलिस ने नशीले पदार्थों का कारोबार करने वालों के खिलाफ छेड़ी मुहिम के तहत एक क्विंटल 20 किलो भुक्की व अन्य नशों के साथ पांच आरोपियों को काबू किया है।
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

एसएसपी हरदियाल सिंह मान ने बताया कि एसपी (डी) जसकिरनजीत सिंह तेजा की निगरानी में कोतवाली नाभा पुलिस ने एसडीएम नाभा मोड़ के नजदीक नाका लगाया हुआ था।

इस दौरान उन्होंने नाभा सिटी हार्ट होटल साइड से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार बलविंदर सिंह निवासी समुंदगढ़ छन्ना हाल रोहटी छन्ना व दर्शन सिंह निवासी गांव घराचो जिला संगरूर को काबू कर एक क्विंटल 20 किलो भुक्की चूरा पोस्त बरामद की।
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है।

इसी तरह से थाना भादसों पुलिस पार्टी ने गांव राजपुरा नजदीक चेकिंग करते हुए चरनजीत सिंह निवासी भादसों नजदीक गांव राजपुरा को काबू करके उसके पास से 15 हजार नशीली गोलियां बरामद की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सीआईए स्टाफ पटियाला पुलिस ने टी प्वाइंट अर्बन एस्टेट फेज-दो के नजदीक चेकिंग करते हुए रजिंदर कुमार निवासी मोहल्ला राम नगर नजदीक एसएसटी नगर के पास से 1130 नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं।


वहीं राजपुरा पुलिस ने मेन जीटी रोड पर चेकिंग दौरान लखविंदर सिंह निवासी गांव छज्जू माजरी राजपुरा को काबू करके उसके पास से एक दर्जन शराब की बोतलें बरामद की हैं। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed