फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   First made a video, then did such a thing that shook everyone

पहले बनाया वीडियो, फिर किया ऐसा काम जिसने सबको हिलाकर रख दिया

Sat, 16 Apr 2022 10:03 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
First made a video, then did such a thing that shook everyone
राजपुरा। पटियाला के राजपुरा में शुक्रवार को भाखड़ा-नरवाणा ब्रांच नहर में एक युवक ने छलांग लगा दी। इससे पहले उसने नहर केे पास ही खड़े होकर एक वीडियो बनाई और इसे सोशल मीडिया पर अपलोड भी किया।
विज्ञापन

वीडियो में युवक ने अपनी मौत के लिए उसकी ही कालोनी में रहने वाली महिला को जिम्मेदार ठहराया। युवक ने महिला पर उसे व उसके परिवार को परेशान करने, उसके साथ झगड़ा करने और धमकियां देने के आरोप लगाए हैं। मृतक युवक के पिता सुरिंदर कुमार, चाचा नरेश कुमार व भाई लवकेश ने बताया कि उसका भाई डिंपल मुखेजा (19) राजपुरा की पीर कालोनी नीलपुर का रहने वाला है। पिछले कुछ समय से उसका अपने पड़ोसी के साथ घरेलू विवाद चल रहा था। शुक्रवार को उनकी ही कालोनी में रहने वाली महिला अन्नु मेहता ने उसके घर आकर झगड़ा किया। महिला मौजूदा राजनीतिक दल की नेत्री हैं उसने डिंपल को थाने में बंद करवाने की बात कही। इससे तंग आकर शुक्रवार को डिंपल ने पास ही भाखड़ा नहर पर पहुंच पहले एक वीडियो बनाई। इसमें उसने बताया कि वह आत्महत्या करने जा रहा है क्योंकि उसे अन्नु मेहता नाम की महिला काफी परेशान कर रही है। उसे धमकियां दी जाती हैं और उसके साथ गाली-गलौज किया जाता है। इतना ही नहीं वह उसके परिवार को भी राजनीतिक ताकत के दम पर धमकाती रहती है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करने के बाद डिंपल ने भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी। पुलिस ने नहर के पास से मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस ने डिंपल का शव बरामद कर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने महिला व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अन्नु मेहता को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही। साथ ही महिला की गिरफ्तारी न होने तक शव का अंतिम संस्कार न करने की भी बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी थाना प्रभारी ने कहा कि मृतक के परिजनों की शिकायत पर पीर कालोनी निवासी महिला अन्नु मेहता के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मृतक युवक डिंपल के परिजनों को विश्वास दिलवाया है कि मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी। आरोपी महिला चाहे किसी भी दल की हो कानून के शिकंजे से नहीं बच पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed