फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Fire burn millions of goods in pakaging factory

फैक्टरी में आग से करोड़ों का सामान जला

Sun, 06 Oct 2013 06:01 PM IST
अमर उजाला,राजपुरा
अमर उजाला,राजपुरा Updated Sun, 06 Oct 2013 06:01 PM IST
विज्ञापन
Fire burn millions of goods in pakaging factory

विज्ञापन
राजपुरा। कस्बे के फोकल प्वाइंट में स्थित एक उद्योग में रविवार सुबह शार्ट सर्किट से फैक्टरी में लगी आग से करोड़ों रुपये की मशीनें और सामान जल कर राख हो गया।
सूचना पर पटियाला और आसपास के क्षेत्र से पहुंची दमकल की छह गाड़ियों ने चार घंट में आग पर काबू पाया।

 सूद पैकेजर इंडस्ट्रीज के मालिक विनोद सूद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि फैक्टरी में मशीनों पर रविवार को भी कार्य चल रहा था।

आज सुबह करीब 4 बजे सिक्योरिटी गार्ड की उन्हें फोन पर सूचना मिली कि फैक्टरी में आग लग गई है।

इस पर वे फौरन वहां पहुंचे और फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने इंडस्ट्री में लगी भयानक आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास कि या लेकिन इंडस्ट्रीज में पड़ा सामान व मशीनें जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

इंडस्ट्रीज में कार्य कर रहे सभी कर्मचारी हादसे में बच गए जिससे जानी नुकसान होने का बड़ा हादसा टल गया।

 विनोद सूद ने आग शार्ट सर्किट के कारण लगने की आशंका जताई। क्योंकि आग लगने से पूर्व मशीनों पर पैकेजिंग मेटेरियल का कार्य चल रहा था।  

उन्होंने कहा कि पहले तो कर्मचारियों ने खुद आग बुझाने के काफी प्रयास किए लेकिन काबू नहीं पाने पर उन्होंने दमकल विभाग की सूचित किया। उन्होंने बताया कि सामान की जांच के बाद ही नुकसान की सही जानकारी प्राप्त हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इंडस्ट्रीज में आग लगने के संबंध में जानकारी पुलिस को दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed