फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   father killed his son with weapon in patiala

पैसों को लेकर कुल्हाडी से सिर में चोटें मार बेटे का किया कत्ल बाद में मामला छिपाने को अंतिम संस्कार की कोशिश की, शक होने पर गांव

Thu, 27 May 2021 07:03 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
father killed his son with weapon in patiala
पटियाला। थाना घग्गा के अधीन पड़ते गांव देधना में बुधवार देर रात पैसों को लेकर एक बुजुर्ग ने अपने ही लड़के के सिर में कुल्हाडी से चोटें मार कर कत्ल कर दिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गांव देधना के ईशर राम ने वीरवार सुबह गांव के सरपंच व अन्य लोगों को कहा कि उसका लड़के बलकार सिंह (30) की देर रात ज्यादा शराब पीने से मौत हो गई है। लेकिन जब गांव वालों ने लड़के की लाश देखी, तो उसके सिर में चोटें लगी थी। जिस पर शक के तहत गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके आधार पर पुलिस ने लाश व मौका ए वारदात की जांच की। जांच में सामने आया कि ईशर राम व उसके लड़के ने करीब दो साल पहले कोई जमीन बेची थी। जिसके मिले पैसे बलकार सिंह ने अपने नाम करा लिए थे और अब उन पैसों का गलत इस्तेमाल कर रहा था। जिससे पिता नाराज था। बुधवार रात शराब पीने के बाद दोनों बाप-बेटा में लड़ाई हो गई और इसी बीच ईशर राम ने कुल्हाड़ी से बेटे के सिर में चोटें मारीं। जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में मामले को छिपाने के लिए बेटे का अंतिम संस्कार करना चाहा। लेकिन गांव वालों की समझदारी के कारण कत्ल का खुलासा हो गया। अभी आरोपी ईशर राम फरार था। जिसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed