फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Farmers protested against cabinet minister Dharamsot

भादसों में कैबिनेट मंत्री धर्मसोत का किसानों ने किया विरोध

Mon, 02 Aug 2021 10:12 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Farmers protested against cabinet minister Dharamsot
सोमवार को पटियाला के भादसों में कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत का एक समागम के दौरान विरोध करते - फोटो : PATIALA
पटियाला। पंजाब के वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को सोमवार को गांव भादसों में किसानों के जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा। मंत्री भादसों में नए बस अड्डे का नींव पत्थर रखने आए थे। इलाके के किसान पहले भी धर्मसोत का कई जगह विरोध कर चुके थे, इस कारण सोमवार के समागम में विरोध की संभावना के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे। समागम के दौरान पुलिस फोर्स ने किसानों को मंत्री के नजदीक जाने से रोके रखा। समागम के दौरान किसानों का विरोध देख अधिकारियों ने कुछ मिनट में ही नींव पत्थर रखने काम निपटा दिया। किसान भी पीछे नहीं हटे और लगातार नारेबाजी करते रहे। भादसों के अलावा किसान यूनियनों की ओर से नाभा रोड स्थित गांव खुर्द में भी मंत्री धर्मसोत का विरोध किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर किसान नेताओं ने कहा कि पिछले दिनों गांव चहल में मंत्री से कुछ किसान नेताओं ने कुछ सवाल पूछे थे, जिसके बाद उन्होंने एक महिला किसान नेता व समूची किसान यूनियन के खिलाफ भद्दी टिप्पणी की थी। इस कारण किसान नाराज हैं और धर्मसोत का हलके के हर गांव में तब तक सख्त विरोध करेंगे, जब तक मंत्री को गलती का अहसास नहीं हो जाता है। किसान नेताओं ने कहा कि गांवों में पहुंचने पर हर राजनीतिक पार्टी के नुमाइंदे से सवाल पूछने का लोगों को अधिकार है, जिसमें किसी सियासी पार्टी का लिहाज नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

विकास कार्यों का विरोध करने वाले लोग देश विरोधी हैं : धर्मसोत
कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने कहा कि जो लोग विकास कार्यों का विरोध करते वह देश के विरोधी हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में पार्टी ने शुरू से ही किसानों का साथ दिया है। किसानों को भी चाहिए कि वह विरोधी राजनीतिक दलों के गलत प्रचार से गुमराह न हो। कांग्रेस सदैव किसानों के साथ खड़ी है और आगे भी खड़ी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed