फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Farmers of Punjab adamant on going to Delhi, deployment of paramilitary force in Haryana

Kisan Andolan : पंजाब के किसान दिल्ली जाने पर अड़े, हरियाणा में अर्द्धसैनिक बल तैनात; बॉर्डर पर बैरिकेडिंग

Fri, 06 Dec 2024 06:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पटियाला/जींद/अंबाला
अमर उजाला नेटवर्क, पटियाला/जींद/अंबाला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 06 Dec 2024 06:54 AM IST
सार

शंभू-खनाैरी बाॅर्डर पर करीब 10 हजार किसान जमा हो गए हैं। इन्हें रोकने के लिए हरियाणा ने दोनों बाॅर्डरों पर अर्द्धसैनिक बलों की 29 कंपनियां तैनात की गई हैं। दिल्ली मार्च के मद्देनजर पुलिस ने अंबाला-दिल्ली सीमा पर बैरिकेडिंग कर दी है।

विज्ञापन
Farmers of Punjab adamant on going to Delhi, deployment of paramilitary force in Haryana
किसान आंदोलन, file - फोटो : संवाद

विस्तार

एमएसपी लागू करने व अन्य मांगों को लेकर 297 दिन से बॉर्डर पर डटे किसान शुक्रवार दोपहर एक बजे शंभू बाॅर्डर से पैदल दिल्ली कूच करेंगे। शंभू-खनाैरी बाॅर्डर पर करीब 10 हजार किसान जमा हो गए हैं। इन्हें रोकने के लिए हरियाणा ने दोनों बाॅर्डरों पर अर्द्धसैनिक बलों की 29 कंपनियां तैनात की गई हैं। किसानों के दिल्ली मार्च के मद्देनजर पुलिस ने अंबाला-दिल्ली सीमा पर सुरक्षा कड़ी करते हुए बैरिकेडिंग कर दी है।

विज्ञापन


विज्ञापन



सबसे पहले किसानों का 101 सदस्यीय मरजीवड़ा जत्था जाएगा। उनको हरियाणा की सीमा में दाखिल करवाने के लिए पीछे-पीछे 150 सदस्यीय रेस्क्यू टीम रहेगी। दूसरी तरफ, किसानों को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस ने एहतियातन शंभू बॉर्डर पर सात स्तरीय बैरिकेडिंग कर दी है। सीमेंट की दीवारों के साथ लोहे की कीलें व कंटीली तार लगाई गई है। इनके अलावा वाटर कैनन वैन व आंसू गैस के गोले फेंकने वाले ड्रोन से सुरक्षा चक्रव्यूह और मजबूत किया गया है। हरियाणा पुलिस ने आगामी आदेश तक पुलिस कर्मियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी हैं। 


दातासिंहवाला बॉर्डर पर पुलिस ने नाकाबंदी की है। इन दोनों सीमाओं से आम लोग आवागमन नहीं कर पाएंगे। सिर्फ ट्रेन के जरिये ही लोग पंजाब जा सकते हैं। इसके अलावा पंजाब से सटे कैथल, कुरुक्षेत्र, सिरसा और फतेहाबाद की सीमाओं पर पुलिस ने चाैकसी बढ़ा दी है। हालांकि अभी यहां से लोगों का आवागमन जारी है। सिरसा के मलोट, बठिंडा और मुसाहिबवाला बाॅर्डर पर एसपी विक्रांत भूषण ने सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। पुलिस जवानों की मॉक ड्रिल भी करवाई गई। सिरसा व जींद में भी धारा 163 लागू कर दी गई है। अंबाला में एक दिन पहले ही धारा 163 लगाई जा चुकी है। वीरवार शाम हरियाणा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने शंभू बॉर्डर का दौरा किया और सैकड़ों जवानों को तैनात किया। 

पंधेर का आह्वान
शंभू सीमा पर किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि मार्च अपने 297वें दिन में प्रवेश कर गया है और खनौरी सीमा पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल 11वें दिन में प्रवेश कर गई है। दोपहर 1 बजे, 101 किसानों का एक 'जत्था' निकलेगा। शंभू बॉर्डर से दिल्ली की ओर बढ़ें...
नोएडा : रात में धरनास्थल से किसानों को भेजा जेल आज फिर महापंचायत
जीरो प्वाइंट के धरनास्थला पर सो रहे  34 किसान नेताओं को पुलिस ने बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लुक्सर जेल भेज दिया। धरनास्थल को रात में खाली करा दिया गया। वहीं बृहस्पतिवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में प्रदर्शन कर रहे 43 किसानों को गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई के विरोध में एक बार फिर किसान संगठनों और पुलिस प्रशासन के बीच टकराव की स्थिति बन गई है। संयुक्त किसान मोर्चा ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे जीरो प्वाइंट पर महापंचायत बुलाई है। किसान संगठनों के कार्यकर्ताओं को जीरो प्वाइंट से दिल्ली कूच करने का आह्वान किया गया है।  बुधवार रात जीरो प्वाइंट के धरनास्थल पर सो रहे किसानों को जबरन उठाकर बस, पुलिस वैन में भरकर जेल पहुंचा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed