फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Farmer leader Dallewal condition critical fast from 27 days doctor said gave wrong report in SC

डल्लेवाल की हालत नाजुक: 27 दिन से अनशन पर किसान नेता, डॉक्टर ने किया बड़ा खुलासा, SC में दी गलत रिपोर्ट

Sun, 22 Dec 2024 08:48 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 22 Dec 2024 08:48 PM IST
सार

आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत नाजुक और गंभीर बनी हुई है। डल्लेवाल 27 दिन से अनशन पर हैं। वहीं डल्लेवाल की सेहत की जांच करने वाले डॉक्टर ने बड़ा खुलासा किया है। 

विज्ञापन
Farmer leader Dallewal condition critical fast from 27 days doctor said gave wrong report in SC
खनौरी बॉर्डर पर अनशन पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल। स्रोत किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खनौरी बॉर्डर पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी की मांग के लिए आमरण अनशन पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत नाजुक हो गई है। रविवार को उनका आमरण अनशन 27वें दिन भी जारी रहा। उनकी देखभाल के लिए किसान मोर्चा की ओर से तैनात डॉ. स्वयमान की टीम के डॉक्टरों का कहना है कि डल्लेवाल की सेहत में लगातार गिरावट आ रही है।

विज्ञापन


वहीं डॉ. स्वयमान सिंह ने एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि सुप्रीम कोर्ट में पंजाब सरकार की ओर से सौंपी गई रिपोर्ट में डल्लेवाल को बिल्कुल तंदुरुस्त बताया गया है, जबकि कोई बच्चा भी समझ सकता है कि जो व्यक्ति पिछले करीब 27 दिनों से कुछ नहीं खा रहा, वह सामान्य किस प्रकार से हो सकता है। डल्लेवाल की ब्लड की रिपोर्ट्स भी सामान्य बताई गई हैं। 

विज्ञापन

Farmer leader Dallewal condition critical fast from 27 days doctor said gave wrong report in SC
अनशन पर जगजीत सिंह डल्लेवाल - फोटो : पीटीआई
खड़े नहीं हो पा रहे डल्लेवाल
डॉ. स्वयमान ने कहा कि डल्लेवाल की हालत इतनी नाजुक है कि वह खड़े भी नहीं हो पा रहे। उन्हें यूरिन भी बेड पर कराया जा रहा है। लगातार भूखे रहने से उनका ब्लड प्रेशर व हार्ट बीट लगातार ऊपर-नीचे हो रही है। अनशन का बुरा असर डल्लेवाल की किडनियों व लिवर पर भी पड़ा है। 

Farmer leader Dallewal condition critical fast from 27 days doctor said gave wrong report in SC
अनशन पर बैठे किसान नेता डल्लेवाल की बिगड़ी तबीयत। - फोटो : अमर उजाला
पंजाब अपने एक बड़े किसान नेता को गंवा देगा
डॉ. स्वयमान ने कहा कि सियासत अपनी जगह ठीक है, लेकिन इसकी वजह से किसी की जान के साथ खेलना नहीं चाहिए। यह गलती ठीक की जानी चाहिए, वरना पंजाब अपने एक बड़े किसान नेता को गंवा देगा। क्योंकि डल्लेवाल पहले से ही कैंसर से पीड़ित हैं और अनशन की वजह से उनका वजन बहुत घट गया है। 
 
विज्ञापन

किसानों ने केंद्र से की मांगें पूरी करने की अपील
वहीं, मोर्चा ने किसानों व मजदूरों को एक मंच पर इकट्ठे होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसानी मसलों के हल के लिए एकजुट होना जरूरी है। खनौरी बॉर्डर पर रविवार को फिर से किसानों ने मंच से केंद्र सरकार से उनकी मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की है।

Farmer leader Dallewal condition critical fast from 27 days doctor said gave wrong report in SC
शंभू बॉर्डर पर चल रहा किसान आंदोलन।
खनौरी बॉर्डर पर अस्थायी अस्पताल
पंजाब और हरियाणा की सीमा पर खनौरी बॉर्डर पर 27 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हालांकि प्रशासन ने खनौरी बॉर्डर के मंच से करीबन 500 मीटर दूर एक रेस्तरां के एक चौथाई हिस्से में इमरजेंसी अस्पताल तैयार किया है। इसमें इंटेसिव केयर यूनिट की तरह सभी चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। अस्पताल के बाहर एडवांस्ड लाइफ स्पोर्ट सिस्टम से लैस एंबुलेंस भी खड़ी कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed