{"_id":"692d6b8f1b68709182032b09","slug":"faridkot-records-minimum-temperature-of-2-degrees-celsius-cold-wave-alert-in-punjab-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला से ठंडा पंजाब: रात का तापमान दो डिग्री... कोल्ड वेब का येलो अलर्ट, अगले छह दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला से ठंडा पंजाब: रात का तापमान दो डिग्री... कोल्ड वेब का येलो अलर्ट, अगले छह दिन कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
Mon, 01 Dec 2025 03:49 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Mon, 01 Dec 2025 03:49 PM IST
सार
इन दिनों पंजाब में शीतलहर चल रही है। कोल्डवेब की वजह से पंजाब में शिमला से ज्यादा ठंड है। रात का तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। आने वाले दो दिन कोल्ड वेब का येलो अलर्ट है।
विज्ञापन
Punjab Weather
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोल्ड वेव के असर से पंजाब में शिमला से ज्यादा ठंड हो गई है। पंजाब का फरीदकोट 2 डिग्री के न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। वहीं शिमला का न्यूनतम पारा 8.5 डिग्री दर्ज किया गया। फरीदकोट के बाद सबसे कम 3.0 डिग्री का न्यूनतम पारा आदमपुर का दर्ज किया गया।
विज्ञापन
पंजाब के अधिकतम तापमान में आज 1.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे अब यह सामान्य से 1.8 डिग्री नीचे हो गया है। सबसे अधिक 26.5 डिग्री का पारा फरीदकोट का दर्ज किया गया। वहीं पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की कमी दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के पास बना हुआ है लेकिन अमृतसर, पटियाला व बठिंडा का न्यूनतम पारा सामान्य के नीचे दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने सोमवार व मंगलवार के लिए पंजाब के सात जिलों में कोल्ड वेव चलने का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इन जिलों में जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा व फाजिल्का जिले हैं लेकिन फिलहाल पंजाब में अगले छह दिनों में मौसम शुष्क ही बना रहेगा। अभी बारिश के आसार नहीं हैं। अगले 48 घंटों के दौरान पंजाब के न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा लेकिन इसके अगले तीन दिनों में 2 से 4 डिग्री तक पारा गिर सकता है।
विज्ञापन
रविवार को अमृतसर का न्यूनतम पारा 4.8 डिग्री (सामान्य से 1.7 डिग्री नीचे), लुधियाना का 8.0 डिग्री, पटियाला का 7.8 डिग्री (सामान्य से 1.9 डिग्री नीचे), पठानकोट का 5.3 डिग्री, बठिंडा का 6.2 डिग्री (सामान्य से 1.2 डिग्री नीचे), गुरदासपुर का 6.0 डिग्री दर्ज किया गया।