{"_id":"66dccf5bf48e97b17b075fa4","slug":"due-to-rain-in-punjab-the-mercury-dropped-to-345-degrees-patiala-news-c-284-1-ptl1001-5540-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: पंजाब में बारिश से पारा गिर कर 34.5 डिग्री हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Patiala News: पंजाब में बारिश से पारा गिर कर 34.5 डिग्री हुआ
विज्ञापन
लुधियाना, पटियाला व बठिंडा का पारा सामान्य से नीचे पहुंचा
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब में बीते 24 घंटों में मानसून सामान्य रहा और कुछ जगहों पर बारिश हुई। इसमें लुधियाना में 24.6 एमएम, रोपड़ में 18.5 एमएम, एसबीएस नगर में 7.0, बरनाला में 4.5, बठिंडा में 2.4, पटियाला में 1.0, अमृतसर में 0.7 एमएम की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आने वाले पांच दिनों के दौरान भी कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है। बारिश के चलते पंजाब के तापमान में 1.4 डिग्री की कमी दर्ज की गई। सबसे अधिक 34.5 डिग्री का तापमान अमृतसर व रूपनगर का दर्ज किया गया। खास तौर से लुधियाना, पटियाला व बठिंडा का पारा तो सामान्य से नीचे गिर गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की कमी दर्ज की गई। सबसे कम 23 डिग्री का न्यूनतम पारा गुरदासपुर का दर्ज किया गया।
शनिवार को लुधियाना का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री (सामान्य से 0.3 डिग्री नीचे), पटियाला का 29.4 डिग्री (3.5 डिग्री नीचे), पठानकोट का 33.5 डिग्री, बठिंडा का 34.3 डिग्री (सामान्य से 0.7 डिग्री नीचे), गुरदासपुर का 33.5, एसबीएस नगर का 31.4 डिग्री, बरनाला का 30.7 डिग्री, फिरोजपुर का 33.0 डिग्री, जालंधर का 33.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री, लुधियाना का 25.0, पटियाला का 25.4 डिग्री, पठानकोट का 25.6 डिग्री, बठिंडा का 27.0, बरनाला का 25.7 डिग्री, फाजिल्का का 26.0, जालंधर का 25.2 डिग्री दर्ज किया गया।