फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Dr. Ambedkar's statue fragmented, tension in the area, Rajpura, Patiala

डॉ आंबेडकर की प्रतिमा खंडित, इलाके में तनाव

Sat, 27 Feb 2021 10:22 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
Dr. Ambedkar's statue fragmented, tension in the area, Rajpura, Patiala
राजपुरा। राजपुरा में पुलिस की नाक नीचे ही संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षति पहुंचाने की मामला दूसरी बार सामने आया है। सिटी थाने से महज दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित आंबेडकर चौक पर डॉ भीमराव आंबेडकर प्रतिमा दाहिने हाथ की उंगीली तोड़ दी गई है। इससे इलाके के तनाव फैल गया। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

घटना से गुस्साए अनुसूचित जाति के लोगों ने जमकर बवाल काटा और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। वहीं पुलिस ने आश्वासन दिलाया है कि जल्द आरोपी गिरफ्तार होंगे उनके खिलाफ पुलिस एक्शन लेगी। शनिवार शाम अनुसूचित समाज के नेता हंसराज बनवाड़ी को पता चला कि शरारती लोगों ने बाबा साहब की प्रतिमा में दाहिने हाथ की उंगली तोड़ दी है। यह पता चलते ही समाज के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद इलाके की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई।
विज्ञापन

भारी पुलिस फोर्स की तैनाती के बाद भी लोग प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे उल्लेखनीय है कि दूसरी बार बाबा साहब की प्रतिमा की बेअदबी की गई। इससे पहले भी प्रतिमा खंडित की गई थी। अनुसूचित समाज के लोगों की भावनाओं को देखते हुए विधायक हरदियाल सिंह कंबोज की अगुवाई में नई प्रतिमा स्थापित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज ने रविवार की सुबह भाईचारों को अंबेडकर चौक पर एकत्र होने की बात कही है इससे मामला गंभीर होने का भी डर प्रशासन को सता रहा है। थाना सिटी के प्रभारी गुरप्रताप सिंह ने प्रदर्शनकारियों को जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिया। थाना प्रभारी ने बताया मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के बारे में सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed