फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Diarrhea spread Rajpura patients found

राजपुरा में फैला डायरिया, 76 मरीज मिले

Tue, 19 Jan 2021 10:20 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Diarrhea spread Rajpura patients found
राजपुरा। फोकल प्वाइंट इलाके में डायरिया फैलने का पता चलते ही प्रशासन सतर्क हो गया है। सिविल अस्पताल राजपुरा और पटियाला के डॉक्टरों की टीम ने गुरुद्वारा जोत स्वरूप में कैंप लगाकर मरीजों की देखभाल करनी शुरू कर दी है। इसमें लगभग 76 डायरिया से पीड़ित मरीज भर्ती है, जिनका इलाज किया जा रहा है। हालांकि अभी किसी की हालत चिंताजनक नहीं बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सीवरेज का पानी पेय जल में मिलने से लोग बीमार पड़े है। सीवरेज बोर्ड के कर्मचारी घटना स्थल पर पहुंचकर पानी की गुणवत्ता जांची और मरीजों से हालचाल जाना।
विज्ञापन

मोहल्लावासी कर्मजीत सिंह गांधी, तजिदर सिंह, गुरजीत सिंह, परमजीत सिंह पाल, अमनदीप सिंह, सुखदेव सिंह और रमेश कुमार ने बताया कि पिछले दो दिनों से कॉलोनी निवासी डायरिया से जूझ रहे हैं। बीमारी के फैलने का सबसे से बड़ा कारण सरकारी नलों में सीवरेज के पानी का मिल जाना है। पिछले कई दिनों से मोहल्ले में गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। इसकी वे कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ. सुमित सिंह का कहना है कि कैंप में भर्ती मरीजों का सही ढ़ग से उपचार किया जा रहा है। मरीजों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। वहीं स्टेट महामारी विशेषज्ञ डॉ. गगनदीप सिंह ग्रोवर भी सुबह अपनी टीम के साथ फोकल प्वाइंट पर पहुंचे और मरीजों का हालचाल जाना। इसके अलावा आशा वर्करों की टीमों को भी मुस्तैद कर दिया गया है।
विज्ञापन

सप्लाई पर लगवा दी गई है रोक
सीवरेज बोर्ड के एसडीओ करनवीर सिंह ने बताया कि फोकल प्वाइंट की स्टार इंकलेव कॉलोनी में दूषित पानी आने की शिकायत मिलने के बाद सप्लाई पर रोक लगा दी गई है। जल्द ही पाइपों को बदलकर पेय जल मुहैया करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed