फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Demonstration of employees and pensioners against Punjab government

पंजाब सरकार के खिलाफ मुलाजिमों व पेंशनरों का प्रदर्शन, हर तरह के कच्चे मुलाजिमों को रेगुलर करने की मांग

Fri, 08 Oct 2021 09:00 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 09:00 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of employees and pensioners against Punjab government
शुक्रवार को पटियाला में मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ पुतला फूंक प्रदर्शन करते मुलाजिम व पेंशनर? - फोटो : PATIALA
पंजाब यूटी मुलाजिम व पेंशनर्स सांझा फ्रंट की ओर से शुक्रवार को मांगों को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ पुतला फूंक प्रदर्शन करके नारेबाजी की गई। इस मौके हर तरह के कच्चे मुलाजिमों को रेगुलर करने, वेतन आयोग में मुलाजिम हितों को ध्यान में रखकर संशोधन करने समेत और कईं मांगें उठाई गईं, जिनके पूरा न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

इस मौके मुलाजिम नेताओं दर्शन बेलूमाजरा, हरदीप टोडरपुर आदि ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से लगातार मुलाजिमों व पेंशनरों की मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। जहां पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बतौर मुख्यमंत्री रहते हुुए मुलाजिमों के मसलों से दूरी बनाए रखी, वहीं अब चन्नी सरकार भी उसी नीति पर चल रही है। आगे कहा कि पंजाब सरकार के उदासीन रवैये से तंग आकर जब सांझा फ्रंट ने दो अक्तूबर से मोरिंडा में पक्का मोर्चा लगाने का ऐलान किया, तो सरकार की ओर से तीन अक्तूबर को फ्रंट ओहदेदारों को बैठक का आमंत्रण दिया गया था। लेकिन सीएम चन्नी ने कुछ मिनटों के लिए मुलाकात की और उसमें भी किसी मांग को पूरा करने के लिए हामी नहीं भरी। जिस कारण मुलाजिमों व पेंशनरों में रोष है।
विज्ञापन

प्रदर्शन मौके हर तरह के कच्चे मुलाजिमों को रेगुलर करने, 2004 के बाद भरती मुलाजिमों पर पेंशन स्कीम लागू करने, वेतन आयोग की रिपोर्ट में संशोधन करने, जुलाई 2020 के बाद भरती मुलाजिमों पर केंद्र की बजाय पंजाब के तनख्वाह स्केल लागू करने की मांग की गई। मांगों को लेकर 16 अक्तूबर को मोरिंडा में रैली करके पक्का मोर्चा शुरू करने का ऐलान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed