फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   DC Patiala Dr. Preeti visited public convenience camp

Patiala: डीसी डॉ प्रीति ने किया जन सुविधा शिविर का दौरा, अधिकारियों को लोगों की समस्याओं को हल करने के निर्देश

Thu, 06 Nov 2025 06:18 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 06 Nov 2025 06:18 PM IST
सार

पटियाला की डीसी डॉ. प्रीति यादव ने आप सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत गांव खरौला में आयोजित विशेष शिविर की समीक्षा की।

विज्ञापन
DC Patiala Dr. Preeti visited public convenience camp
शिविर का दौरा करती डीसी डॉ. प्रीति यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटियाला की डीसी डॉ. प्रीति यादव ने आप सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत गांव खरौला में आयोजित विशेष शिविर की समीक्षा की। उन्होंने मौके पर मौजूद विभिन्न विभागों के अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के समाधान और सरकारी सेवाएं प्रदान करने में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरतने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम राजपुरा अविकेश गुप्ता भी उपस्थित थे।
विज्ञापन


उपायुक्त ने सरकारी प्राथमिक विद्यालय में छात्रों से बातचीत की और स्कूल में दी जा रही शिक्षा और मिड डे मील की भी समीक्षा की।
 इस अवसर पर डॉ. प्रीति यादव ने स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायत, श्रम विभाग, जिला रोजगार एवं उद्यमिता ब्यूरो, सामाजिक सुरक्षा, वन विभाग, सहकारिता आदि विभागों के स्टॉलों का दौरा किया और प्रदान की जा रही सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों में आने वाले नागरिकों की समस्याओं को पूरी गंभीरता से सुना जाए और उनका समाधान सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन


उपायुक्त ने लोगों से अपील की कि वे मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार की तरफ से चलाई जा रही आप सरकार आपके द्वार अनूठी पहल के तहत आयोजित किए जा रहे जन सुविधा शिविरों का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. प्रीति यादव ने कहा कि ऐसे शिविरों में लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करके सांझ केंद्र और सेवा केंद्रों सहित विभिन्न विभागों द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाएं एक ही छत के नीचे लोगों को प्रदान करने को प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed