फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Cyber fraud with former IG amar singh chahal Three accused arrested from Maharashtra

पूर्व आईजी के साथ साइबर ठगी: महाराष्ट्र से तीन आरोपी गिरफ्तार, किंगपिन दुबई में; 500 सिम कार्ड बरामद

Sat, 03 Jan 2026 08:50 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 03 Jan 2026 08:50 AM IST
सार

पटियाला में पूर्व आईजी अमर सिंह चहल ने 21 दिसंबर को अपने घर पर खुद को अपने गनमैन की राइफल से गोली मार ली थी। यह गोली उनकी छाती में लगी थी, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में नजदीक के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया था।

विज्ञापन
Cyber fraud with former IG amar singh chahal Three accused arrested from Maharashtra
पूर्व आईजी अमर सिंह चहल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के पूर्व आईजी अमर सिंह चहल के साथ हुए 8.10 करोड़ रुपये के साइबर ठगी मामले में पटियाला पुलिस ने मुंबई से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ वहां की अदालत से ट्रांजिट रिमांड लिया गया है और उन्हें जल्द पटियाला लाया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस साइबर ठगी नेटवर्क को दुबई में बैठे किंगपिन ने संचालित किया। पकड़े गए आरोपियों के पास से लगभग 500 सिम कार्ड बरामद हुए हैं। जांच में अब तक 50 बैंक खातों को फ्रीज किया गया है, जिनमें 3.50 करोड़ रुपये की राशि शामिल है। यह राशि पूर्व आईजी अमर सिंह चहल की ओर से या अन्य निवेशकों की तरफ से ट्रांसफर की गई थी, इसका सत्यापन जांच में किया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में और खुलासे होने की उम्मीद है। साथ ही दुबई स्थित किंगपिन की पहचान और उसके अन्य सहयोगियों के बारे में भी जांच की जा रही है। इस मामले में पुलिस की अगली कार्रवाई और पूछताछ से बड़ी खुलासे होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व आईजी अब स्वस्थ

पटियाला में पूर्व आईजी अमर सिंह चहल की हालत में तेजी के साथ सुधार हो रहा है। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो जारी करके जल्द स्वस्थ होकर अस्पताल से बाहर आने की बात भी कही है।

पीएम और गृहमंत्री के नाम लिखा था नोट

पूर्व आईजी के साथ 8.10 करोड़ की साइबर ठगी हुई थी। वह वाट्सएप ग्रुप एफ 777 वेल्थ इक्विटी रिसर्च ग्रुप से जुड़़े थे जिस पर पूर्व आईजी समेत अन्य निवेशकों को उनकी तरफ से निवेश की गई राशि पर बड़ा मुनाफा देने का लालच दिया गया था। इसी लालच में पूर्व आईजी भी फंस गए और अपने 8.10 करोड़ रुपये गंवा बैठे। इसमें से 7.5 करोड़ की राशि पूर्व आईजी ने अपने रिश्तेदारों व दोस्तों से उधार ली थी। पूर्व आईजी ने खुद को गोली मारने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत पंजाब के डीजीपी के नाम ए नोट भी लिखा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed