{"_id":"5ff5f0d38ebc3e2f7e66aa08","slug":"crops-from-outside-will-not-be-allowed-to-be-sold-in-state-mandis-lal-singh-patiala-news-pkl3997360198","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहर से आई फसलें राज्य की मंडियों में बिकने नहीं दी जाएंगी : लाल सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहर से आई फसलें राज्य की मंडियों में बिकने नहीं दी जाएंगी : लाल सिंह
विज्ञापन
पटियाला। पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन लाल सिंह ने साफ किया कि धान के सीजन के दौरान दूसरे राज्यों से पंजाब आने वाले धान को राज्य की मंडियों में बिकने नहीं दिया गया था। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में भविष्य में ऐसा होने भी नहीं दिया जाएगा। साथ ही कहा कि उनकी सरकार पहले दिन से ही किसानों के साथ खड़ी रही है, इसलिए किसी सूरत में मोदी सरकार के किसान विरोधी काले कानूनों को पंजाब में लागू नहीं होने दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का फर्ज है कि वह लोगों की बात सुनें, सिर्फ अपने मन की करना तानाशाही है। यह दुखद है कि इतनी सर्दी और बारिश में मांगों के लिए दिल्ली की सरहदों पर धरना दे रहे किसानों की हालत पर पीएम को दया नहीं आई। उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की है कि वह अपना जिद्दी रवैया छोड़कर किसानों के मन की बात को समझकर काले कानूनों को वापस लें।
पंजाब के सभी विरोधी पक्षों को इस अहम मुद्दे पर राजनीति खेलने की जगह एकजुट होने का न्योता देते हुए लाल सिंह ने कहा कि किसानों द्वारा सूझबूझ और धैर्य के साथ चलाए जा रहे संघर्ष ने किसानों की आवाज को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बुलंद किया है। उन्होंने कहा कि अब मोदी सरकार का सारा तंत्र, जिसमें मीडिया का एक हिस्सा भी शामिल है इस संघर्ष को कमजोर करने की ताक में है। लाल सिंह ने कहा कि ऐसे समय में पंजाब की सभी राजनीतिक पार्टियों और नेताओं की यह जिम्मेदारी बनती है कि वह इन कोशिशों के विरुद्ध एकजुट हो जाएं।