{"_id":"57e409eb4f1c1b0222a83ac2","slug":"wife-murder-husband-arrest-punjab-crime-news-nabha-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कलह में पति ने पत्नी का किया कत्ल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरेलू कलह में पति ने पत्नी का किया कत्ल
ब्यूरो,अमर उजाला/(नाभा/पटियाला)
Updated Thu, 22 Sep 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
murder
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरेलू कलह के चलते बुजुर्ग पति ने अपनी पत्नी का कत्ल कर दिया। आरोप है कि नाभा की आदर्श कालोनी के करीब 62 वर्षीय नच्छतर सिंह ने अपनी पत्नी बलजिंदर कौर का गला दबा कर हत्या कर दी।
पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
एसपी डी हरविंदर सिंह व कोतवाली के एसएचओ जानपाल सिंह ने बताया कि मृतक का बेटा किसी स्कूल बस में कंडक्टर था। हर रोज की भांति जैसे ही वह अपने घर में दाखिल हुआ तो दरवाजे बंद थे और उसकी मां मृत पड़ी हुई थी। पिता घर में नहीं था। उसे समझते देर नहीं लगी कि हो सकता है उसके पिता ने ही उसकी मां का कत्ल कर दिया होगा।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतका की तीन शादीशुदा बेटियां व एक कुंवारा बेटा है। मृतका के बेटे बलकार सिंह ने पुलिस को बताया कि प्लाट बेचने को लेकर उसके पिता का झगड़ा अकसर उसकी मां के साथ होता रहता था। बीती रात भी झगड़ा हुआ था। यह भी पता चला है कि मृतक कोई काम नहीं करता था तथा नशे का आदि था। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।