फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Two henchmen of Davinder Bambiha gang caught with weapons

Punjab: दविंदर बंबीहा गैंग के दो शातिर हथियारों के साथ काबू, गैंगस्टरों के इशारे पर बड़ी वारदात की फिराक में थे

Sat, 11 Feb 2023 03:09 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला (पंजाब)
अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 11 Feb 2023 03:09 AM IST
सार

आरोपी विदेशों में बैठे गैंगस्टरों के इशारे पर पंजाब में बड़ी वारदातें करने की फिराक में थे। फरीदकोट जेल से गिरफ्तार गैंग के सदस्यों से दो मोबाइल भी बरामद हुए हैं। अंबाला की तरफ से हथियार लाते हुए नेशनल हाईवे शंभू से पुलिस ने काबू किया है। 

विज्ञापन
Two henchmen of Davinder Bambiha gang caught with weapons
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

विदेशों में बैठे गैंगस्टरों के इशारों पर काम कर रहे खतरनाक दविंदर बंबीहा गिरोह के दो सदस्यों को पटियाला पुलिस ने पांच पिस्टलों और 20 कारतूस समेत गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी तेजिंदर सिंह उर्फ गुल्लू (26) निवासी गांव अबूवाल जिला लुधियाना को पुलिस की ओर से चलाए एक विशेष आपरेशन के तहत नेशनल हाईवे शंभू से गिरफ्तार किया गया है, जबकि इसके साथी अमरीक सिंह उर्फ शेरू उर्फ मान (32) निवासी गांव जैमलवाला जिला मोगा को प्रोडक्शन वारंट पर फरीदकोट जेल से गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


एसएसपी वरुण शर्मा ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी तेजिंदर सिंह उर्फ गुल्लू विदेश में बैठे कुछ भगोड़े गैंगस्टरों के साथ-साथ फरीदकोट जेल में बैठे बंबीहा गैंग के ही अपने साथी अमरीक सिंह उर्फ शेरू के साथ भी संपर्क में है।
विज्ञापन


पुलिस को जानकारी मिली कि तेजिंदर सिंह व अमरीक सिंह के खिलाफ कई संगीन जुर्मों के तहत विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं और अब तेजिंदर सिंह विदेश में बैठे दो गैंगस्टरों के इशारे पर अंबाला की तरफ से हथियार लेकर आ रहा है, जिन्हें आगे पंजाब में बड़ी वारदातें करने में इस्तेमाल किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत सक्रिय होते हुए बंबीहा गैंग के तेजिंदर सिंह उर्फ गुल्लू को नेशनल हाईवे शंभू से गिरफ्तार कर लिया। मौके पर उसके पास से 32 बोर के तीन पिस्टल बरामद हुए। बाद में पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर दो और पिस्टल समेत 20 कारतूस बरामद किए गए।

आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि बरामद पिस्टल फरीदकोट जेल में बंद खतरनाक अपराधी अमरीक सिंह ने मंगवाए थे। इसके बाद पटियाला पुलिस ने उसे भी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से जेल में इस्तेमाल किए जा रहे दो मोबाइल भी पटियाला पुलिस ने बरामद किए हैं।

पूछताछ में सामने आया है कि अमरीक सिंह अरमीनिया में बैठे गैंगस्टर गौरव पटियाला उर्फ लक्की उर्फ सौरव ठाकुर निवासी न्यू काॅलोनी खुडा लाहौरा थाना धनास (यूटी) चंडीगढ़ और हाल ही में मनीला में रह रहे गैंगस्टर जैकपाल सिंह उर्फ लाली निवासी कोठो पती मुहबत जिला मोगा के साथ संपर्क में था। इन गैंगस्टरों ने ही अमरीक सिंह को हथियारों का प्रबंध करने के लिए कहा था।


जेल से गिरफ्तार गैंग सदस्य के खिलाफ संगीन अपराधों में 10 मुकदमे दर्ज
एसएसपी ने बताया कि आरोपी अमरीक सिंह के खिलाफ कत्ल, लूटपाट और फिरौती मांगने के करीब 10 मुकदमे दर्ज हैं। साल 2017 से वह जेल में बंद है। अमरीक सिंह के जेल में बंद एक नामी गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह बुड्ढा से भी संबंध हैं। तेजिंदर सिंह के खिलाफ भी थाना सदर जगरांव में डकैती के आरोप में मुकदमा दर्ज है। गौरव पटियाल के खिलाफ भी कई संगीन जुर्मों के तहत मुकदमे दर्ज हैं। जैकपाल सिंह के खिलाफ भी मोगा में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों गैंग के सदस्यों का पुलिस रिमांड लेकर इनसे गहनता के साथ पूछताछ की जा रही है, जिसमें और अहम खुलासे होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed