फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Travel Agent, millions of cases of fraud, erected a short visa, Girrftar couple in Thailand, Patiala

लाखों लेकर भी कम अवधि का लगवाया वीजा, थाइलैंड में दंपति काबू

Sun, 31 Jul 2016 03:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Sun, 31 Jul 2016 03:16 PM IST
विज्ञापन
Travel Agent, millions of cases of fraud, erected a short visa, Girrftar couple in Thailand, Patiala
Fraud - फोटो : डेमो फोटो
लीला भवन स्थित एमडीएम ग्रुप के मालिक जगदीप सिंह के खिलाफ लाहौरी गेट थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में और ह्यूमन ट्रैफेकिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोप है कि ट्रेवल एजेंट ने दंपति को थाइलैंड भेजने के लिए पैसे तो पूरे ले लिए, लेकिन वीजा कम अवधि का लगवा दिया। इससे दंपति को वहां की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ट्रेवल एजेंट की अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


गुरदीप सिंह निवासी गांव मोहलगवारा तहसील नाभा जिला पटियाला ने लाहौरी गेट थाना पुलिस के पास बयान दिया है कि उसकी बहन व जीजा को थाइलैंड में अपने किसी रिश्तेदार के पास जाना था। लीला भवन स्थित एमडीएम ग्रुप के मालिक जगदीप सिंह ने थाइलैंड भेजने के लिए उसकी बहन व पति से छह लाख रुपये ले लिए लेकिन धोखे से वीजा कम अवधि का लगवा दिया। 
विज्ञापन


थाइलैंड में कुछ देर रिश्तेदारों के पास रहने के बाद जब वीजा की अवधि समाप्त हो गई तो वहां की पुलिस ने शिकायतकर्ता के बहन व जीजा को गिरफ्तार कर लिया। बाद में जुर्माना भरकर वह दोनों भारत वापस लौटे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed