{"_id":"aa8ad5170f6f9928be2874b2390f858f","slug":"together-with-her-husband-son-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे साथ मिलकर पति का कत्ल किया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे साथ मिलकर पति का कत्ल किया
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Mon, 08 Jun 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति के शराब पीने की बुरी लत से परेशान पत्नी की ओर से अपने बेटे के साथ मिलकर उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या को छिपाने के लिए बाद में लाश को भाखड़ा नहर में फेंक दिया।
सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी पत्नी, बेटे के अलावा चार और व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
सुनीता देवी निवासी नवां गांव रोड साहनेवाल ने पुलिस को बयान दिया है कि उसका भाई सिकंदर (50) निवासी गुरु नानक बस्ती बडूंगर स्थानीय श्री काली देवी मंदिर में चूड़ियों की दुकान करता था। दो दिन पहले जब वह मंदिर गई, तो पता लगा कि उसका भाई आठ दिन से दुकान नहीं खोल रहा था।
वह अपने भाई के घर पहुंची, जहां पर उसकी भाभी ममता रानी, भतीजे सुलखन सिंह पूछने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर शिकायतकर्ता सुनीता देवी को शक हुआ और उसने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
पुलिस ने जब मामले की जांच की और ममता व उसके लड़के से सख्ती से पूछताछ की, तो उन्होंने मान लिया कि सिकंदर को उन्होंने गला घोंट कर मार डाला है। वे उसकी शराब पीने की बुरी लत से परेशान थे।
वारदात को अंजाम देने में उनकी बलवीर सिंह, दलजीत सिंह, गगन निवासी ग्रिड रोड पटियाला, शुभप्रीत सिंह निवासी कलर कालोनी बडूंगर ने भी साथ दिया। कत्ल के बाद लाश को भाखड़ा नहर में फेंक दिया, जिससे किसी को कुछ पता न लगे। पुलिस ने केस दर्ज करके मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।