{"_id":"637b323f451eda75a74d1734","slug":"thieves-stole-eight-lakh-rupees-from-strong-room-of-central-cooperative-bank-in-jand-mongoli-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala: राजपुरा में कोऑपरेटिव बैंक की ब्रांच से आठ लाख रुपये चोरी, सीसीटीवी में दिखे आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Patiala: राजपुरा में कोऑपरेटिव बैंक की ब्रांच से आठ लाख रुपये चोरी, सीसीटीवी में दिखे आरोपी
Mon, 21 Nov 2022 01:39 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 21 Nov 2022 01:39 PM IST
सार
रविन्द्र कुमार निवासी राजपुरा टाउन ने बताया कि वह सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की ब्रांच जंड-मंगोली में मैनेजर पद पर तैनात है। शुक्रवार देर शाम वह बैंक में ताला लगाकर घर आ गए थे। गांव वासियों से सूचना मिली कि बैंक के ताले टूटे पड़े हैं।
विज्ञापन
चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजपुरा के गांव जंड-मंगोली में सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक की ब्रांच से शुक्रवार-शनिवार देर रात चोर स्ट्रॉन्ग रूम से आठ लाख रुपये चोरी कर ले गए। घन्नौर पुलिस ने शिकायत मिलने और सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
घन्नौर पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत में रविन्द्र कुमार निवासी राजपुरा टाउन ने बताया कि वह सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की ब्रांच जंड-मंगोली में मैनेजर पद पर तैनात है। शुक्रवार देर शाम वह बैंक में ताला लगाकर घर आ गए थे। गांव वासियों से सूचना मिली कि बैंक के ताले टूटे पड़े हैं। जब वह अपने स्टाफ सहित बैंक में पहुंचे और ताले टूटे देखे तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पता चला कि दो चोर बैंक में घुसे और उन्होंने स्ट्रॉन्ग रूम में कटर से बैंक की सेफ काटकर उसमें रखे करीब 8 लाख रुपये चोरी कर लिए और फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन