{"_id":"28f93d23239d78a14822f75e34c90f2d","slug":"the-brick-dead-drunk-elderly-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में बुजुर्ग की ईंट मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में बुजुर्ग की ईंट मारकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, /फतेहगढ़ साहिब
Updated Sun, 08 Nov 2015 08:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव बधौछी कलां में किरयाना की दुकान चलाने वाले 65 वर्षीय बुजुर्ग की ईंट मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना शनिवार देर रात की है। मृतक की पहचान गुरदीप सिंह दीप के तौर पर हुई है।
एसपी (डी) राजविंदर सिंह सोहल और डीएसपी गुरदीप सिंह गौसल ने बताया कि मृतक की चचेरी पुत्रवधू अमरजीत कौर पत्नी नरिंदर सिंह ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया है कि उसके चाचा ससुर गुरदीप सिंह उर्फ दीपू का कत्ल गांव के ही जीत सिंह ने ईंट मार कर किया है। घटना से पहले दोनों दुकान में शराब पी रहे थे। वहीं पर दोनों का नशे में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।
अमरजीत कौर ने बताया कि घटना के दौरान उसका 12 साल का बेटा सहजप्रीत सिंह ट्यूशन से लौट रहा था। उसने मुझे जानकारी दी थी कि जीत सिंह गुरदीप दादा पर ईंट फेंक रहा है। बच्चे की बात को उसने यह कहकर टाल दिया कि आपस में हंसी मजाक करते होंगे।
विज्ञापन
रविवार सुबह जब चाचा ससुर ने नौ बजे तक भी अपनी दुकान नहीं खोली तो वह अपनी चाची सास को साथ लेकर गुरदीप सिंह के घर गई। दुकान के अंदर गुरदीप सिंह का शव पड़ा था और उनके सिर से खून बह रहा था। सूचना मिलते ही एसपी (डी) राजविंदर सिंह, डीएसपी गुरदीप सिंह गोसल और थाना मूलेपुर के प्रमुख हरनेक सिंह पुलिस पार्टी समेत पहुंचे।
पुलिस ने अमरजीत कौर के बयान पर जीत सिंह के खिलाफ धारा 302 के अंतर्गत थाना मूलेपुर में मामला दर्ज कर लिया है। जीत सिंह फरार है। थाना मूलेपुर के एसएचओ हरनेक सिंह ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में ले कर पूछताछ करने की पुष्टि की है।