फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   The accident, the death of a nurse, an old car driver nominated, Patiala

नर्स की मौत मामले में एक वर्ष बाद आरोपी कार चालक नामजद

Sun, 15 May 2016 03:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Sun, 15 May 2016 03:01 PM IST
विज्ञापन
The accident, the death of a nurse, an old car driver nominated, Patiala
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
लुधियाना की एक नर्स की मौत के मामले में पुलिस ने करीब साल भर बाद आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। नर्स की मौत चंडीगढ़ रोड पर पटियाला ढाबे के पास सड़क हादसे में हो गई थी। मरने वाली नर्स सरवजीत कौर (22) के पिता जसवीर सिंह निवासी मला थाना हूडर लुधियाना के बयान के आधार पर बनूड़ पुलिस ने आरोपी कार चालक इंद्र सिंह निवासी नजदीक टाहली साहिब गुरुद्वारा रायकोट लुधियाना के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बीएसई नर्सिंग करने के बाद सरवजीत कौर लुधियाना के एक अस्पताल में नौकरी कर रही थी। 14 जुलाई 2015 को वह अपनी सहेली लवप्रीत कौर के साथ किसी काम से चंडीगढ़ गई थी। जैसे ही जसवीर सिंह की जीप चंडीगढ़ रोड पर पटियाला ढाबा के नजदीक पहुंची, तो एक तेज रफ्तार कार चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए जीप में टक्कर मारी। इस हादसे में सरवजीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि बाकी दोनों बाल-बाल बच गए थे। पुलिस ने पहले इस मामले में 174 की कार्रवाई कर दी थी। अब पिता के बार-बार एतराज करने और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाने के बाद मामले में कार चालक के तेज रफ्तार व लापरवाही से ड्राइविंग करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed