{"_id":"6296f9ed9ce2ef6c784291c0","slug":"teacher-did-obscene-act-with-girl-student-in-patiala","type":"story","status":"publish","title_hn":"Patiala News: 58 साल की उम्र में अध्यापक ने छात्रा से की अश्लील हरकत, सेवानिवृत्ति से चार दिन पहले की घिनौनी वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Patiala News: 58 साल की उम्र में अध्यापक ने छात्रा से की अश्लील हरकत, सेवानिवृत्ति से चार दिन पहले की घिनौनी वारदात
Wed, 01 Jun 2022 11:06 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:06 AM IST
सार
यहां खास बात यह है कि आरोपी अध्यापक 58 साल का है और उसे मंगलवार को सेवानिवृत्त होना था। मामले की जांच अधिकारी एएसआई जसप्रीत कौर ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के पटियाला में स्थित एक सरकारी स्कूल में फिजिकल के अध्यापक द्वारा एक छात्रा को बहाने से बुलाकर अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में पीड़ित छात्रा के बयान पर आरोपी को नामजद कर लिया है लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
यह वारदात 27 मई की है, जब दसवीं में पढ़ने वाली छात्रा ने स्कूल में रोजाना की तरह सुबह अपनी डांस की कक्षा लगाई। जैसे ही वह डांस का अभ्यास करने के बाद वहां से जाने लगी तो स्कूल के फिजिकल अध्यापक ने छात्रा को अकेली देखकर उसे बहाने से स्कूल के खेल वाले कमरे में बुला लिया।
विज्ञापन
वहां वह छात्रा के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। किसी तरह से छात्रा ने अपना बचाव किया और आरोपी को धक्का मारा व वहां से भाग निकली। बाद में छात्रा ने अपने साथ हुई इस गलत हरकत के बारे में अपनी मां को बताया। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और अब पुलिस ने मामले में आरोपी अध्यापक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
यहां खास बात यह है कि आरोपी अध्यापक 58 साल का है और उसे मंगलवार को सेवानिवृत्त होना था। मामले की जांच अधिकारी एएसआई जसप्रीत कौर ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उन्होंने बताया कि लड़की के अदालत में भी बयान दर्ज करवा दिए गए हैं। उधर, स्कूल प्रशासन ने भी आरोपी अध्यापक के खिलाफ रिपोर्ट बनाकर शिक्षा विभाग को कार्रवाई के लिए भेज दी है।