फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Son kills mother with an Axe for not giving money for drugs in Patiala

पटियाला: नशे के लिए नहीं दिए पैसे, कुल्हाड़ी से कर दी मां की हत्या, घर में ही गड्ढा खोद दबा दिया शव

Thu, 20 Oct 2022 01:16 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला (पंजाब)
अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 20 Oct 2022 01:16 AM IST
सार

आरोपी ने शव को घर में ही गड्ढा खोद दबा दिया। पुलिस ने खोदाई कर शव को बरामद किया। आरोपी बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
Son kills mother with an Axe for not giving money for drugs in Patiala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के पटियाला में थाना सदर नाभा के अंतर्गत आते गांव फैजगढ़ में नशे के लिए पैसे न देने पर 22 साल के बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर मां की हत्या कर दी। आरोपी ने शव को घर में गड्ढा खोद कर दबा दिया, जिसे पुलिस ने खोदाई कर बरामद कर लिया है। आरोपी बेटे का नाम साबर अली है, जिसे गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


साबर अली नशे का आदी है। सोमवार शाम को उसने अपनी मां किरणा (50) से पैसे की मांग की। मां के मना करने पर आरोपी ने कुल्हाड़ी से वार करके उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने नशा किया और अगले दिन मंगलवार को घर में कमरे में गड्ढा खोद कर लाश को वहां दबा दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Amritsar: साजिश या हादसा, पुलिसकर्मी की रिवॉल्वर से चली गोली, दुकानदार को लगी
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को तहसीलदार की मौजूदगी में खोदाई कर शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बताया जा रहा है कि जब दो दिन तक किरणा को आस पड़ोस वालों ने नहीं देखा, तो उन्होंने ही पुलिस को सूचित किया था। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी बेटे ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। 

पैसों के लिए झगड़ता रहता था आरोपी
गांव के सरपंच जसवंत सिंह ने बताया कि करीब 20 साल पहले किरणा ने काका खान नाम के व्यक्ति के साथ दूसरी शादी की थी। कुछ साल पहले काका खान की हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद से साबर अली संपत्ति व पैसे के लिए अकसर अपनी मां के साथ लड़ाई-झगड़ा करता रहता था। नाभा के डीएसपी दविंदर अत्री ने बताया कि साबर अली ने अपनी मां की हत्या पैसे व जायदाद के लिए की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed