{"_id":"4d4527f34d2d6da58b37e5c111698ab3","slug":"six-cases-including-three-police-mulajimon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन पुलिस मुलाजिमों समेत छह पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन पुलिस मुलाजिमों समेत छह पर केस
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
Updated Sat, 19 Dec 2015 03:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव थलूह के निवासी पवन कुमार जोशी की जहरीली चीज निगलने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने श्री आनंदपुर साहिब के एसएचओ व दो अन्य पुलिस मुलाजिमों समेत छह व्यक्तियों पर मामला दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई मृतक के परिजनों की ओर से तीन घंटा जाम लगाए जाने के बाद की गई।
गांव थलूह वासी पवन कुमार जोशी ने 17 दिसंबर को कंग रिसार्ट में जहरीली चीज खा ली थी। इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ ले जाते हुए उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को परिजनों ने पवन कुमार का शव जिदवड़ गांव के पास मेन रोड रख कर तीन घंटे तक जाम लगाकर प्रदर्शन किया।
पवन के बेटे आशू कुमार ने बताया कि चैचल सिंह पुत्र तारा सिंह , इकबाल सिंह व अश्वनी कुमार, एसएचओ व दो पुलिस मुलाजिम मेरे पिता को श्री आनंदपुर साहिब थाने में बिना बताए ले गए थ। थाने में उन्होंने मेरे पिता को पीटा और डराया धमकाया। इससे भयभीत होकर पिता ने जहरीली चीज निगल ली।
विज्ञापन
आशू ने बताया कि 17 दिसंबर को मेरे पिता कंग गैस एजेंसी से सिलेंडर लेने के लिए गए थे। पर्ची कटाने के बाद कंग पैलेस के मालिक सैचल सिंह ने मेरे पिता को बुलाया। करीब दस मिनट मेरे पिता की चीख सुनकर सुन कर मेरा भाई अंदर गया तो पिता खून की उलटी कर रहे थे। चैचल सिंह मेरे पिता के पास खड़े थे।
चैचल सिंह मेरे पिता को भनुपली अस्पताल ले गए। वहां से उन्हें आनंदपुर साहिब भेज दिया गया। इसके बाद पी जी आई चंडीगढ़ भेज दिया गया। रास्ते में पिता की मौत हो गई।
पवन कुमार के बेटे के बयानों के आधार पर पुलिस ने चैचल सिंह, इकबाल सिंह, अश्वनी कुमार, एसएचओ श्री आनंदपुर साहिब हरकीरत सिंह, हेड कांस्टेबल संजीव कुमार व होमगार्ड रामपाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया।