पंजाब: मोटरसाइकिल पर टंगे बैग में बम होने की सूचना पर फैली दहशत, निकला छोटा टाइम पीस
पंजाब के पटियाला में समाना-पटियाला रोड पर बाइक पर टंगे बैग में विस्फोटक होने की सूचना से दहशत फैल गई। लेकिन डीएसपी डीएसपी प्रभजोत कौर ने बताया कि यह विस्फोटक नहीं था। उन्होंने कहा कि जांच की जा रही है कि ऐसा किसने और क्यों किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटियाला में मतदान से पहले समाना-पटियाला रोड पर नई अग्रवाल गौशाला के गेट के आगे खड़े एक मोटरसाइकिल पर टंगे बैग में बम होने की सूचना से दहशत फैल गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके को सील करके जांच के लिए जालंधर से बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। पड़ताल के बाद पाया कि यह बम नहीं, बल्कि एक छोटा टाइम पीस था, जिसे इस तरह से कवर करके रखा था कि यह बम लगे।
सोची समझी साजिश के तहत लोगों में दहशत पैदा करने के मकसद से ऐसा करने की आशंका जताई जा रही है। डीएसपी समाना प्रभजोत कौर ने इसकी पुष्टि करते माना कि बाइक पर टंगे बैग में विस्फोटक सामग्री नहीं थी। जांच की जा रही है कि यह सब किसने और क्यों किया। आरोपियों खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं बताया जा रहा है कि जिस मोटरसाइकिल पर बैग टंगा था, वह कुछ दिन पहले पटियाला के त्रिपड़ी से चोरी किया गया था।
अग्रवाल गौशाला प्रबंधक कमेटी के प्रधान अमित सिंगला और शिव सेना नेता प्रवीण शर्मा ने बताया कि गौशाला के मुख्य गेट के आगे बने बूथ के पास एक अज्ञात मोटरसाइकिल खड़ी थी, जिस पर एक बैग टंगा था। आसपास से गुजरने वाले लोगों ने बैग से टिकटिक की आवाज सुनाई देने पर मामले संबंधी गौशाला प्रबंधकों को बताया।
जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर पूरे इलाके को सील कर दिया और जांच शुरू कर दी। मौके पर डीआईजी से लेकर एसएसपी तक सभी आला अधिकारी पहुंचे। लेकिन बाद में जांच में साफ हुआ कि यह कोई बम नहीं, बल्कि छोटा टाइम पीस था।