{"_id":"58c7bb824f1c1b6b3732a41d","slug":"road-accident-death-of-woman-sub-inspector-and-daughter-lodging-case-fatehgarh-sahib","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में महिला सबइंस्पेक्टर और बेटी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में महिला सबइंस्पेक्टर और बेटी की मौत
फतेहगढ़ साहिब
Updated Tue, 14 Mar 2017 03:14 PM IST
विज्ञापन
फतेहगढ़ साहिब में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त स्कूटी।
- फोटो : अमर उजाला
गांव कोटला बजवाड़ा के पास एक कार चालक ने स्कूटी सवार महिला सब इंस्पेक्टर और उसकी बेटी को टक्कर मार दी। दोनों गंभीर घायल हो गई। उन्हें सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
मृतका सब इंस्पेक्टर की पहचान कुलवंत कौर और उसकी बेटी जसमीत कौर निवासी मानोपुर गोसलां खन्ना के तौर पर हुई है। मृतक बस्सी पठाना सुविधा केंद्र की इंचार्ज थीं। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार हादसा रविवार शाम चार बजे हुआ। कुलवंत कौर अपनी स्कूटी से बेटी के साथ डेरा हंसाली साहिब में माथा टेकने के लिए जा रही थीं। कोटला बजवाड़ा के पास पहुंचने पर सामने से तेज रफ्तार के साथ आ रही एक सफेद रंग की वरना कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इससे स्कूटी पर सवार सब इंस्पेक्टर और उसकी बेटी लगभग 10-15 फुट उछलकर जमीन पर आ गिरीं। इस हादसे में स्कूटी के परखच्चे उड़ गए।