{"_id":"6530c0798f6166cd4107b1c6","slug":"retired-bank-manager-murdered-in-patiala-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder in Patiala: पटियाला में रिटायर्ड बैंक मैनेजर की चाकू मारकर हत्या, सुबह सैर करने निकले थे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Murder in Patiala: पटियाला में रिटायर्ड बैंक मैनेजर की चाकू मारकर हत्या, सुबह सैर करने निकले थे
Thu, 19 Oct 2023 11:07 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 19 Oct 2023 11:07 AM IST
सार
मृतक की पहचान बलबीर सिंह (67) निवासी संत नगर पटियाला के तौर पर हुई है। वह बैंक ऑफ बड़ौदा से रिटायर हुए हैं। रोजाना की तरह गुरुवार को भी वह पासी रोड के पास सैर करने के लिए आए, लेकिन इसी बीच किसी ने उनकी चाकू मार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
पटियाला में रिटायर्ड बैंक मैनेजर की हत्या।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटियाला में गुरुवार सुबह सैर करने के लिए निकले एक रिटायर्ड बैंक मैनेजर को अज्ञात लोगों ने चाकू मार दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर अपनी टीम के साथ जांच को पहुंचे डीएसपी सिटी वन संजीव सिंगला ने बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे सैर करने आए लोगों ने देखा कि पासी रोड पर एक बुजुर्ग का शव पड़ा है। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस की ओर से की गई जांच में मृतक की पहचान बलबीर सिंह (67) निवासी संत नगर पटियाला के तौर पर हुई है। वह बैंक ऑफ बड़ौदा से रिटायर हुए हैं। रोजाना की तरह गुरुवार को भी वह पासी रोड के पास सैर करने के लिए आए, लेकिन इसी बीच किसी ने उनकी चाकू मार कर हत्या कर दी। डीएसपी ने कहा कि मामले में जल्द ही जांच करके आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन