फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   reader bribe, crime, sdm reader, 25 thousand, patiala, fatehgarh sahib

एसडीएम का रीडर 25 हजार रिश्वत लेता गिरफ्तार

Thu, 28 Jul 2016 04:01 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/फतेहगढ़ साहिब/पटियाला
ब्यूरो,अमर उजाला/फतेहगढ़ साहिब/पटियाला Updated Thu, 28 Jul 2016 04:01 PM IST
विज्ञापन
reader bribe, crime, sdm reader, 25 thousand, patiala, fatehgarh sahib
फतेहगढ़ साहिब में एसडीएम रीडर लक्षमीकांत को गिरफ्तार करके ले जाते हुए विजिलेंस पटियाला की टीम। - फोटो : अमर उजाला
पच्चीस हजार की रिश्वत लेने के आरोप में एसडीएम अमलोह के रीडर लक्ष्मी कांत को पटियाला रेंज विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने रंगों हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई डीएसपी विजिलेंस पटियाला केडी शर्मा के नेतृत्व में की गई। 
विज्ञापन


पटियाला रेंज विजिलेंस ब्यूरो ने बताया कि शिकायतकर्ता सुरिंदर सिंह पुत्र गुरदेव सिंह निवासी भरपूरगढ़ तहसील अमलोह के परिवार के पास 39 एकड़ कृषि योग्य जमीन है। इसमें से 36 एकड़ जमीन का केस 6 बहन-भाइयों में से दो के साथ चल रहा था। इसमें जमीन तक्सीम को लेकर केस तहसीलदार अमलोह में लगाया गया। इसपर एक तरफा फैसला आने से आहत शिकायतकर्ता सुरिंदर सिंह ने एसडीएम अमलोह के पास अपील की थी।
विज्ञापन


एसडीएम अमलोह के रीडर लक्ष्मीकांत ने शिकायतकर्ता सुरिंदर सिंह के हक में फैसला करने के लिए 25 हजार रुपये की मांग की। इस पर सुरिंदर सिंह ने इसकी जानकारी विजिलेंस ब्यूरो पटियाला को दी। जानकारी मिलने के बाद बुधवार को विजिलेंस पटियाला की टीम ने गवाहों की मौजूदगी में ट्रैप लगाकर रीडर लक्ष्मी कांत को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। रीडर लक्ष्मीकांत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रीडर लक्ष्मी कांत को गिरफ़्तार करने के लिए विजीलैंस ब्यूरो की टीम में डीएसपी विजिलेंस के अलावा एसआई प्रितपाल सिंह, एएसआई पवित्र सिंह, हवलदार रजनीश कौशल, शाम सुंदर, विजय शारदा, हरविंदर सिंह, सतनाम सिंह और मनदीप सिंह शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed