{"_id":"680ba48a6826867b9301e84b","slug":"rajpura-18-year-old-youth-shot-dead-in-australia-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबी युवक का ऑस्ट्रेलिया में मर्डर: बदमाशों ने गोलियों से छलनी किया 18 साल का एकम, बार-बार बेहोश हो रही दादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाबी युवक का ऑस्ट्रेलिया में मर्डर: बदमाशों ने गोलियों से छलनी किया 18 साल का एकम, बार-बार बेहोश हो रही दादी
Fri, 25 Apr 2025 08:34 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, राजपुरा (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 25 Apr 2025 08:34 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया में पंजाबी युवक का कत्ल हुआ है। राजपुरा के रहने वाले 18 साल के एकम सिंह की ऑस्ट्रेलिया में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
एकम सिंह की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के युवक की विदेश में हत्या हुई है। पटियाला के राजपुरा के युवक की हत्या से पूरा इलाका शोक में डूब गया है। राजपुरा के गुलाब नगर निवासी 18 साल के एकम सिंह की ऑस्ट्रेलिया में बेरहमी से हत्या के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पार्किंग विवाद के चलते हमलावरों ने एकम को गोलियों से छलनी कर दिया। मृतक एकम सिंह का परिवार (माता-पिता) ऑस्ट्रेलिया में ही रहते हैं। उसके दादा-दादी और अन्य परिवार के लोग राजपुरा में रहते हैं।
विज्ञापन
पांच साल पहले बेहतर भविष्य के सपने लेकर ऑस्ट्रेलिया गए एकम की मौत की खबर जैसे ही राजपुरा पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। एकम की बुजुर्ग दादी मनमोहन कौर पोते की मौत से सदमे में है और बार-बार बेहोश हो रही है। ऑस्ट्रेलिया में रह रहे एकम के माता-पिता पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एकम परिवार के साथ ऑस्ट्रेलिया के न्यू साऊथ वेल्स में रहता था।
विज्ञापन
हमलावरों ने चलाई कई गोलियां
बताया जा रहा है कि रात के अंधेरे में पार्किंग को लेकर मामूली कहासुनी हुई, जिसके बाद हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। कई गोलियां एकम को लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद हमलावरों ने अपनी गाड़ी को भी आग लगा दी और वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया में ही होगा एकम का संस्कार
एकम सिंह पढ़ाई करने और अपना भविष्य संवारने के लिए विदेश गया था, लेकिन उसकी जान इस तरह छीन ली गई किसी ने सोचा भी न होगा। इस घटना ने ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्रों की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा सवाल भी खड़ा हो गया है। एकम का अंतिम संस्कार ऑस्ट्रेलिया के शहर न्यू साउथ वेल्स में भारतीय परंपरा के तहत किया जाएगा।