फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Punjabi University, cleaning Mulajimon murder attempt on, charge on employee Bbbi leader, Patiala

पीयू में दो सफाई मुलाजिमों पर जानलेवा हमला, एक गंभीर

Tue, 30 Aug 2016 03:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला Updated Tue, 30 Aug 2016 03:02 PM IST
विज्ञापन
 Punjabi University, cleaning Mulajimon murder attempt on, charge on employee Bbbi leader, Patiala
पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में घायलों से घटना की जानकारी लेते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
पंजाबी यूनिवर्सिटी में वीसी दफ्तर के सामने रजिस्ट्रार के कमरे के पास सोमवार को मुलाजिम यूनियन के एक नेता व उसके 20-25 साथियों ने हथियारों से लैस होकर दो सफाई सेवकों पर हमला कर दिया। हमले में दोनों सफाई सेवक घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर है। घायलों को सरकारी राजिंदरा अस्पताल में दाखिल कराया गया है। 
विज्ञापन


घायलों में जतिंदर काला (30) और संदीप शामिल हैं। राजिंदरा में उपचाराधीन जतिंदर काला ने आरोप लगाया कि मुलाजिम यूनियन के नेता गुरिंदर सिंह बब्बी, उसके भाई मीता, अवतार सिंह, मनदीप और इनके साथियों ने उन दोनों पर हमला किया। हमलावर गाड़ियों में सवार होकर आए थे। इनकी योजना मुलाजिम नेता जतिंदर मट्टू पर हमला करने की भी थी लेकिन वह उस समय अंदर बैठक में थे।
विज्ञापन


जतिंदर काला ने बताया कि बब्बी व उसके साथी उन्हें जातिसूचक शब्द बोलते हैं। इस संबंधी उन्होंने वीसी और एसएसपी के पास शिकायतें दी हुई हैं। उधर मुलाजिम नेता जतिंदर मट्टू ने बताया कि इससे पहले एक लड़की के साथ भी आरोपियों ने दुर्व्यवहार किया था। थाना अर्बन इस्टेट में पर्चा भी दर्ज कराया गया था। मट्टू ने बताया कि जब उसको जतिंदर काला व संदीप पर हमले का बैठक के दौरान पता चला तो वह भागकर बाहर आए। तब तक हमलावर जा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीयू के सिक्योरिटी अफसर अमरजीत सिंह भी अस्पताल पहुंचे। मट्टू ने बताया कि पिछले काफी समय से बब्बी व उसके साथी हमला करने की ताक में थे। सोमवार को मौका उनके हाथ लग गया। जतिंदर काला के सिर पर रॉड व किरपानों से हमला किया गया। राजिंदरा अस्पताल में घायलों के बयान दर्ज करने पहुंचे डीएसपी सिटी-टू आरएस भुल्लर ने कहा कि मामले की पूरी जांच की जा रही है और घायलों के बयान लिए जा रहे हैं। मामले में बनती कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed