फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   punjab, sunam, sangrur, crime, illegal wine

लग्जरी कार से भारी मात्रा में शराब बरामद

Thu, 09 Jul 2015 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, (सुनाम/संगरूर)
ब्यूरो/अमर उजाला, (सुनाम/संगरूर) Updated Thu, 09 Jul 2015 10:09 PM IST
विज्ञापन
शहर में उस समय हड़कंप मच गया जब अवैध शराब से लदी एक लग्जरी कार ने दो
विज्ञापन
बाइस और एक स्कूटर को टक्कर मार कर रौंद डाला।

कार का पीछा कर रही पुलिस टीम ने यहां के शिव निकेतन चौक के पास इस धंधे को अंजाम दे रहे आरोपी कमल गर्ग को शराब समेत गिरफ्तार कर लिया। कार में बड़ी चालाकी से शराब की तीन सौ बोतल छुपाई हुई थीं। इतना ही नहीं आरोपी ने अपनी कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी।
   
एसएचओ सिटी जतिंदरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली की एक लग्जरी कार (होंडा सिटी) में अवैध तरीके से भारी मात्रा शराब की तस्करी हो रही है। पुलिस टीम ने कार का पीछा करके उसे रोकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी तेज गति से कार को भगाकर ले गया। इसी दौरान कार ने दो बाइस को रौंद दिया और सड़क पर खड़ी भैंस पर कार चढ़ा दी। इससे भैंस की मौत हो गई।

बाद में शिव निकेतन चौक में उक्त कार, एक स्कूटर से टकराई और इसी दौरान पुलिस ने उसे काबू कर लिया। तलाशी के दौरान कार की सीटों के नीचे तथा डिग्गी में छुपाई तीन सौ बोतल शराब बरामद की। उक्त शराब लहरागागा क्षेत्र से लाई जा रही थी और आरोपी कमल गर्ग सुनाम निवासी है।
फोटो: 09एसजीआरपैन1101: सुनाम में क्षतिग्रस्त हुई होंडा सिटी कार को देखते लोग।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed