फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   punjab, patiala, farmer police clash

गुस्साए किसानों ने पुलिस वालों पर मारे ईंट-पत्थर

Thu, 06 Aug 2015 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Thu, 06 Aug 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
गांव हरियाऊ खुर्द में वीरवार को पुलिस और किसानों के बीच में उस समय
विज्ञापन
भिड़ंत हो गई, जब पुलिस मुलाजिम अपने साथ पावरकॉम व प्रशासनिक अधिकारियों को साथ लेकर खेती मोटरों से ट्रांसफार्मर उतार रहे थे।

आरोप है कि किसानों ने पहले पुलिस मुलाजिमों पर ईंट व पत्थर मारे। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी किसानों पर लाठियां बरसाईं। इस दौरान दोनों पक्षों से कई लोग घायल हो गए। जिन्हें तुरंत पातड़ां के सिविल अस्पताल ले जाया गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने करीब 20 किसानों के खिलाफ पर्चा दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

भारतीय किसान यूनियन एकता (डकौंदा) के जिला प्रधान डा. दर्शन पाल ने बताया कि वीरवार को पुलिस मुलाजिम अपने साथ प्रशासनिक अधिकारियों व पावरकॉम मुलाजिमों को साथ लेकर खेती मोटरों से ट्रांसफार्मर उतार रहे थे। बंजर जमीनों को आबाद करके दशकों से इस पर खेती कर रहे आबादकार किसानों ने इसका विरोध किया। उनके समर्थन में यूनियन के कुछ नुमाइंदों भी मौके पर मौजूद थे।

आरोप है कि गुस्साए किसानों ने विरोध में पुलिस मुलाजिमों पर ईंट व पत्थर बरसाए। जवाब में पुलिस ने किसानों पर लाठियां बरसाईं। इस दौरान दोनों पक्षों से कई लोग घायल हो गए। दो थानेदार व तीन हवालदार जख्मी हो गए, जबकि कई किसान भी पातड़ां सिविल अस्पताल में उपचाराधीन हैं। पुलिस ने खबर लिखे जाने तक 20 किसानों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

उधर भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा ने इस घटना की निंदा करते हुए इसके विरोध में शुक्रवार से अनिश्चितकाल के लिए धरने पर बैठने और लड़ीवार भूख हड़ताल डीसी दफ्तर के सामने शुरू करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed