{"_id":"4c5599fe9a08cc908d412a4ec730ccbd","slug":"punjab-moga-crime-two-sucide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो विवाहित महिलाओं ने की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो विवाहित महिलाओं ने की खुदकुशी
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा
Updated Fri, 19 Jun 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना बाघापुराना के अधीन आते गांव लंगेआना नवा में एक नवविवाहिता ने फंदा
विज्ञापन
लगाकर आत्महत्या कर ली। इसी तरह गांव हरीएवाला में एक विवाहिता ने खुद को
आग लगा खुदकुशी कर ली।
पुलिस ने दोनों मामलों में खुदकुशी के लिए मजबूर करने के आरोप में ससुर परिवार खिलाफ केस दर्ज किया था।
गांव लंगेआना नवा में फंदा लगाकर खुदकुशी करने वाली नवविवाहिता के मामले में पुलिस ने 18 जून को पहले खुदकुशी का केस दर्ज किया था, लेकिन शुक्रवार लोगों के गुस्से से पुलिस को यह मामला हत्या में तबदील करना पड़ा।
पुलिस के अनुसार मृतका मनवीर कौर का विवाह ढाई माह पहले जगदीश सिंह निवासी लंगेआना नवा से हुआ था। मनवीर के पिता चरनजीत सिंह निवासी पुराना मोगा ने पुलिस को बताया था कि मनवीर का देवर उसकी बेटी से अश्लील हरकतें करता था। इस बारे में सास ससुर को शिकायत की तो वह उसकी बेटी को ही बुरा भला कहने लगे। इससे दुखी होकर मनवीर ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
इस मामले में पुलिस ने उसके पति जगदीश सिंह, देवर चरनजीत सिंह, सास मनजीत कौर और ससुर कुलदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इस मामले में शुक्रवार को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने आई पुलिस के खिलाफ मृतका के परिजनों ने ससुर परिवार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने के लिए धरना दिया। माहौल बिगड़ता देख थाना बाघापुराना पुलिस के एसएचओ अवतार सिंह ने पीड़ित परिवार को यह मामला हत्या में तबदील करने का भरोसा दिया।
गांव हरीएवाला में विवाहिता मनदीप कौर ने पेट्रोल डाल कर खुद को आग लगा ली। मृतका की मां प्रकाश कौर निवासी एकता कॉलोनी बठिंडा ने पुलिस बताया कि उसकी बेटी मनदीप कौर का विवाह ढाई साल पहले अमर सिंह निवासी हरीनौ से हुआ था। विवाह से कुछ समय बाद ही घरेलू झगड़े की वजह से मनदीप मायके चली गई थी। इसके बाद रिश्तेदारों के समझाने के बाद वह ससुराल आकर रहने लगी। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी के ससुराल वाले उसे तंग करते थे।
इससे दुखी होकर उसने खुदकुशी कर ली। इस मामले में पुलिस ने उसके पति अमर सिंह, देवर गुरप्रीत सिंह और सास कुलविंदर कौर खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी देवर ओर सास को काबू कर लिया है।