फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   punjab, malerkotla, crime, loot

पूर्व सरपंच के बेटे ने रचा सात लाख की लूट का ड्रामा

Thu, 06 Aug 2015 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, (मालेरकोटला/संगरूर)
ब्यूरो/अमर उजाला, (मालेरकोटला/संगरूर) Updated Thu, 06 Aug 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
एक पूर्व सरपंच के बेटे ने सात लाख रुपये के लालच में लूट का ड्रामा रचा और दो जिलों की पुलिस में हड़कंप मचा दिया।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, इस शख्स ने अपनी आंखों में लाल मिर्च डालने का फिल्मी ढंग से नाटक भी रचाया। इससे पुलिस घंटों तक शहर के सीसीटीवी कैमरे खंगालती रही, लेकिन घटना के चार घंटों के भीतर ही पुलिस ने इससे पर्दा उठा दिया और रणजोध सिंह नामक इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया।

वीरवार दोपहर करीब साढे़ बारह बजे गांव राणवां में अस्सी बीघा जमीन के मालिक किसान रणजोध सिंह ने पुलिस को सूचित किया कि वह मालेरकोटला के स्टेट बैंक आफ पटियाला से सात लाख रुपये निकलवाकर घर लौट रहा था। सरकारी रेस्ट हाउस के निकट दो अज्ञात लुटेरे उसकी आंखों में लाल मिर्च डालकर सात लाख लूटकर फरार हो गए।

पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए और शहर के अन्य कैमरों की भी जांच की। लुधियाना और संगरूर जिले की पुलिस हरकत में आई और नाकाबंदी करके लुटेरों की तलाश की जाने लगी। पुलिस को शक उस समय हुआ जब रणजोध सिंह का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया गया तो डाक्टरों ने पुलिस को बताया कि उसकी आंखों में लाल मिर्च डाली नहीं गई, बस मामूली सी लगाई गई है।

बस फिर क्या था पुलिस ने रणजोध सिंह को दबोच लिया और पूछताछ में खुलासा हुआ कि चार दिन पहले वह अपने एक रिश्तेदार से सात लाख रुपये उधार लेकर आया था। उसे हड़पने के चक्कर ने उसने यह ड्रामा रच दिया और रुपये से भरे बैग को गांव की मोटर पर छुपा दिए, जिसे पुलिस ने देर शाम बरामद कर लिया। देर शाम एसपी सिटी जसविंदर सिंह और डीएसपी विलियम जेजी ने इस घटना की जानकारी प्रेस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed