फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   punjab, firozpur, crime, attempt to murder

रेत माफियों ने पुलिस को ट्रैक्टर के नीचे कुचलने का किया प्रयास

Tue, 04 Aug 2015 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Tue, 04 Aug 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
मक्खू के गांव किली बोदला में छापामारी करने गई पुलिस पार्टी के सदस्यों को
विज्ञापन
रेत माफियों ने ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास किया। पुलिस और रेत माफियों के बीच काफी देर तक हाथापाई तक हुई।

उसके बाद वहां से आरोपी भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से रेत से लदी दो ट्रैक्टर-ट्राली बरामद की हैं। थाना मक्खू पुलिस ने पुलिस पर हमला करने के आरोप में दो लोगों को नामजद कर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

एएसआई गुरजिंदर सिंह अपनी पुलिस पार्टी समेत गश्त पर थे। उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि गांव किली बोदला में कुछ लोग अपने खेतों में अवैध तरीके से जेसीबी मशीन के जरिये रेत निकाल कर ट्रालियों में भर रहे हैं। गुरजिंदर अपनी पुलिस पार्टी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे ।

वहां पुलिस ने जेबीसी मशीन से रेत निकाल रहे आरोपियों को रोकने का प्रयास किया। आरोपियों ने पुलिस मुलाजिमों पर ट्रैक्टर चढ़ाकर कुचलने का प्रयास किया। काफी देर तक आरोपी पुलिस मुलाजिमों के पीछे ट्रैक्टर दौड़ाते रहे। आरोपी मौका देख वहां से भाग निकले। एएसआई गुरजिंदर के बयान पर थाना मक्खू पुलिस ने सतनाम सिंह, नछत्तर सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed